साउथ फिल्म इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता जयम रवि आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। 10 सितंबर 1980 को जयम का जन्म फिल्म एडिटर ए मोहन के घर हुआ था। कम ही लोग जानते हैं कि अभिनेता का असली नाम रवि मोहन है लेकिन अपनी पहली फिल्म के साथ ही उन्होंने अपना स्टेज नेम जयम रख लिया था। जयम साउथ में तमिल फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं लेकिन अब अभिनेता एक बिग बजट फिल्म के जरिए हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं। आइए आपको आज उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता के करियर के साथ-साथ उनकी पहली हिंदी फिल्म के बारे में बताते हैं।
2 of 4
जयम रवि
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म से किया डेब्यू
जयम रवि के बड़े भाई मोहन राजा एक फिल्म निर्देशक हैं और अभिनेता ने अपने भाई की फिल्म 'जयम' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और यहां आते ही वह छा गए। यह रोमांटिक फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म में उन्होंने 'सधा' का किरदार निभाया था। इस फिल्म के बाद ही रवि मोहन अपने फैंस के लिए जयम बन गए। इसके बाद उन्होंने दीपावली (2007), संतोष सुब्रमण्यम (2008), धाम धूम (2008), पेरणमाई (2009), थानी ओरुवन (2015) और टिक टिक टिक (2018) जैसी कई शानदार फिल्में में काम किया। उन्होंने अपने प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कार जीते हैं।
3 of 4
जयम रवि
- फोटो : सोशल मीडिया
पैन इंडिया स्टार बनने की तैयारी
साउथ के तमाम अभिनेताओं की तरह जयम रवि भी पैन इंडिया स्टार बनने की लाइन में लग गए हैं। साउथ सिनेमा की बिग बजट फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी, जिसका निर्देशन मणिरत्नम कर रहे हैं। इस फिल्म में जयम अहम रोल में हैं और फिल्म में उनके साथ ऐश्वर्या राय नजर आएंगी। 500 करोड़ रुपये बजट में बन रही इस फिल्म का हिंदी दर्शकों के बीच भी जबरदस्त क्रेज है और अगर यह फिल्म हिट होती है तो जयम रवि भी यश, प्रभास और अल्लू अर्जुन की तरह पैन इंडिया स्टार बन जाएंगे।
4 of 4
जयम रवि
- फोटो : सोशल मीडिया
यहां देखे पर्सनल लाइफ
पर्सनल लाइफ की बात करें तो जयम रवि ने 2009 में प्रोड्यूसर सुजाता विजयकुमार की बेटी आरती से शादी की थी। अब उनके दो बेटे हैं। जयम सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं लेकिन उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर पत्नी आरती संग कुछ रोमांटिक फोटोज जरूर शेयर की हैं।