लंबे समय से फिल्मों से दूर एक्ट्रेस जया प्रदा भाजपा में शामिल हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी जया प्रदा को रामपुर सीट से सपा के उम्मीदवार आजम खान के खिलाफ मैदान में उतार सकती है। आज भले ही जया प्रदा एक बार फिर से राजनीति में सक्रिय हैं लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वो अपनी जिंदगी से छुटकारा पाना चाहती थीं।
2 of 5
jaya prada
- फोटो : file photo
फरवरी 2019 में ही जया प्रदा मुंबई में क्वींसलाइन लिटरेचल फेस्टिवल में पहुंची थीं और निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। जया प्रदा ने खुद बताया था कि उन्होंने एक बार सुसाइड तक करने की सोची।
3 of 5
jaya prada
- फोटो : file photo
जया प्रदा ने बताया कि 'मेरे जीवन में कई लोगों ने मेरी मदद की है। अमर सिंह उनमें से एक थे। बात उस वक्त की है जब अमर सिंह डायलिसिस पर थे और उनके साथ मेरी तस्वीरों को गलत तरीके से फैलाया गया। मैं रो रही थी और कह रही थी कि अब मुझे और नहीं जीना है, मैं आत्महत्या करना चाहती हूं। मैं सदमे में थी और किसी ने मेरा समर्थन नहीं किया। डायलिसिस से आने पर सिर्फ अमर सिंह जी मेरे साथ खड़े हुए, मेरा समर्थन किया।' गौरतलब है कि जया प्रदा ने साल 2009 चुनाव में आजम खान पर अश्लील तस्वीरें फैलाने का आरोप लगाया था।
4 of 5
jaya prada
- फोटो : file photo
जया प्रदा की निजी जिंदगी के बारे में लोगों को कम ही पता है। साल 1986 में प्रोड्यूसर श्रीकांत नाहटा ने पहली पत्नी से तलाक के बगैर जया प्रदा से शादी की थी। पहली पत्नी से उनको 3 बच्चे थे। जया प्रदा की शादी को लेकर काफी विवाद हुआ था।
5 of 5
Jaya Prada
- फोटो : file photo
बाद में जया प्रदा और श्रीकांत की पहली पत्नी में सहमति हो गई और दोनों साथ में रहने लगे। जया प्रदा और श्रीकांत के कोई बच्चे नहीं हैं, हालांकि एक बार एक इंटरव्यू में उन्होंने बच्चे की चाहत जताई थी और चाहती थीं कि उनके भी बच्चे हों। करियर की ऊंचाईयों तक पहुंचने के बाद जया प्रदा ने राजनीति की ओर रुख किया। जया प्रदा 1994 में तेलुगू देशम पार्टी में शामिल हो गईं और यहीं से उनका राजनीतिक सफर शुरू हो गया।