कभी शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय को लेकर मशहूर शायर और गीतकार साहिर लुधियानवी की बायोपिक बनाने की तैयारी शुरू करने वाले और तमाम कालजयी फिल्मों के निर्देशक रहे संजय लीला भंसाली की ये तलाश आखिरकार अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू पर आकर रुकी है। साहिर और साहित्यकार अमृता प्रीतम के रिश्तों पर फिल्म बनाने की खबरें हर साल हिंदी सिनेमा में उछलती हैं, लेकिन अब तक किसी फिल्म की बात ठोस तरीके से आगे नहीं बढ़ी है। अभिषेक बच्चन का नाम भी इस फिल्म के लिए पिछले साल से चल रहा है।
2 of 4
अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू
अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू की जोड़ी फिल्म मनमर्जियां में दर्शकों का दिल जीत चुकी है। इसके अलावा तापसी ने हाल ही में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म बदला में भी काम किया है। तापसी बच्चन परिवार के करीब फिल्म पिंक के दिनों से हैं। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में तापसी को अमृता प्रीतम वाला रोल मिलने वाला है।
3 of 4
अमृता प्रीतम और साहिर लुधियानवी
साहिर लुधियानवी की ज़िंदगी पर बनने वाली इस फिल्म की चर्चा पिछले पांच साल से चल रही है। पहले इस फिल्म को बॉम्बे टॉकीज़ की प्रोड्यूसर आशी दुआ बनाने वाली थीं। फिर फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई।
साहिर और अमृता प्रीतम की प्रेम कहानी की कमान जब संजय लीला भंसाली नें संभाली तो सबसे पहले इस फिल्म का नाम गुस्ताखियां रखा गया था। तब साहिर के लिए शाहरुख खान और अमृता प्रीतम के लिए ऐश्वर्या राय से लेकर प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट तक के नाम सामने आए। अब भंसाली ने अभिषेक और तापसी के नाम इस फिल्म के लिए फाइनल कर लिए हैं। फिल्म की शूटिंग इसी साल सर्दियों में शुरू होने जा रही है।