महाराष्ट्र की सियासत में काफी उठापटक चल रही है। कांग्रेस, बीजेपी और एनसीपी के बीच घमासान मचा हुआ है। राजनैतिक गलियारों के मौजूदा हालातों को देखते हुए सोशल मीडिया पर भी अजब- गजब प्रतिक्रियाए देखने को मिल रही हैं। हर कोई व्यक्ति अपने ढंग से अपनी बात रख रहा है। इस मामले में भला बॉलीवुड कैसे पीछे रह सकता है। बॉलीवुड से भी शनिवार को हुई राजनीतिक उठापटक के बाद से ही लगातार ट्वीट्स का सिलसिला जारी है। बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी ने भी इसे लेकर नेताओं पर तंज कसा है।
महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर अभिनेता ने नेताओं पर कसा तंज, लिखा- कुछ कह गए जनाव
हाल ही में बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से महाराष्ट्र की राजनीति पर अपनी राय रखी है। जावेद ने एक ट्वीट कर तमाम नेताओं को तंज कसा है। जावेद ने अपने ट्वीट में सैमुअल एल. जैक्सन का एक विचार तस्वीर के माध्यम से साझा किया है, 'अगर हम नेताओं को कम और टीचरों को ज्यादा पैसा दें तो हो सकता है भविष्य में ज्यादा स्मार्ट लोग होंगे और कम बेतुके कानून।' इसके साथ कैप्शन में जावेद ने लिखा है 'कुछ कह गए जनाब'। बता दें कि इसे जावेद ने राजनीति के संदर्भ में पेश किया है।
Kuch keh gaye janaab ! pic.twitter.com/p1SogWFSTM
हालांकि इस ट्वीट को थोड़ा घुमा फिराकर साझा किया गया है। क्योंकि सैमुअल एल. जैक्सन ने इसमें नेताओं और टीचर के जिक्र की जगह रैपर और खराब म्यूजिक की बात की थी। जावेद का ये ट्वीट चर्चाओं में भी बना है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स जहां जावेद के समर्थन में हैं तो वहीं कुछ उनके ट्वीट से असहमत नजर आ रहे हैं। बता दें कि जावेद जाफरी अकसर सामाजिक मुद्दों को लेकर अपनी राय सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करते रहते हैं।
गौरतलब है कि जिस दिन महाराष्ट्र की राजनीति में उलटफेर हुआ था, उस दिन भी जावेद ने अपनी राय सोशल मीडिया पर रखी थी। जावेद ने पोस्ट शेयर कर लिखा था, 'मैं चुनाव के बाद अपना वोट बदलना चाहता हूं, क्या मैं ये कर सकता हूं? अगर नहीं तो चुनाव के बाद नेता अपनी पार्टी कैसे बदल लेते हैं?' इस पोस्ट के साथ जावेद ने कैप्शन में लिखा था 'ऐसा सवाल जिसका कोई जवाब नहीं है।'
An unanswerable question pic.twitter.com/5iXT6MK3Zy