Dunki: 'निकले थे कभी हम घर से' को लोगों का मिल रहा भरपूर प्यार, जावेद अख्तर ने गाने पर किया दिलचस्प खुलासा
निकले थे कभी हम घर से गीत फिल्म का एक अहम हिस्सा है, जो कहानी को आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसे सोनू निगम ने अपने सुरों से सजाया है।
विस्तार
शाहरुख खान अभिनीत आगामी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'डंकी' को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के टीजर और पहले गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। वहीं, हाल ही में इसका दूसरा गाना भी मेकर्स ने जारी कर दिया है।रिलीज हुआ गाना 'निकले थे कभी हम घर से' आते ही लोगों की जुबान पर चढ़ गया है।
यह गीत फिल्म का एक अहम हिस्सा है, जो कहानी को आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसे सोनू निगम ने अपने सुरों से सजाया है। लंबे समय बाद शाहरुख खान के लिए सिंगर ने अपनी आवाज दी है। जावेद अख्तर के जादुई बोल पर प्रीतम की रचना वास्तव में इसे खास बनाती है।
जावेद अख्तर का दिलचस्प खुलासा
डंकी के लिए शाहरुख के साथ दोबारा जुड़ने के बारे में पूछे जाने पर जावेद अख्तर ने गाने के बारे में एक दिलचस्प कहानी साझा की। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया, "इस फिल्म में मैंने केवल एक गाना दिया है। दिलचस्प बात यह है कि राजू हिरानी ने इसको लिखने के लिए उनसे विशेष रूप से अनुरोध किया था। मुझे आशा है कि आप गीत का आनंद लेंगे।''
पहले लिखे गए बोल, फिर तैयार हुआ संगीत
उन्होंने आगे कहा, ''आमतौर पर मैं धुन तैयार होने के बाद गीत लिखता हूं, लेकिन प्रीतम ने उदारतापूर्वक सुझाव दिया कि मैं पहले गीत लिखूं और वे उसी के मुताबिक संगीत तैयार करेंगे। उन्होंने शानदार काम किया है।'' बता दें कि अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित 'डंकी' चार दोस्तों की दिल छू लेने वाली कहानी है।
सलार से होगी टक्कर
फिल्म में शाहरुख खान के साथ बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर जैसे कलाकारों की टोली नजर आने वाली है। 'डंकी' 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसका मुकाबला बड़े पर्दे पर सलार के साथ है। फिल्म में प्रभास और पृथ्वीराज मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Ramayan: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में दशरथ बनेंगे ‘राम’, मुख्य कलाकारों को लेकर भ्रम के बीच आई एक अच्छी खबर