इस वर्ष हम आजादी का 75वां महापर्व यानी स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। पूरा देश इस समय देश भक्ति के रंग में डूबा नजर आ रहा है। आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न लोग हर जगह तिरंगा लहराकर तो कर ही रहे है, इसके साथ ही सोशल मीडिया के जरिए स्वतंत्रता दिवस के संदेश द्वारा देश के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। इस मौके हिंदी सिनेमा के सितारे भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी-अपनी तरह से आजादी के इस महापर्व की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के मशहूर राइटर जावेद अख्तर ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देने के साथ ही देश में भूख, निरक्षरता और बेरोजगारी को दूर करने का संकल्प लेने का अनुरोध किया। लेकिन यूजर्स उनको ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।
Social Media: जावेद अख्तर ने लगाई बेरोजगारी-भूख मुक्त देश का संकल्प लेने की गुहार, यूजर्स बोले- 20-20 बच्चे...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Mon, 15 Aug 2022 05:40 PM IST
सार
आज 15 अगस्त के मौके पर बॉलीवुड के मशहूर राइटर जावेद अख्तर ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और इसके साथ ही उन्होंने देश में भूख, निरक्षरता और बेरोजगारी को दूर करने का संकल्प लेने का अनुरोध किया, लेकिन कई यूजर्स उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन