Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां श्रीदेवी नहीं, बॉलीवुड की इन दो एक्ट्रेस की तरह बनना चाहती हैं जाह्नवी कपूर, खुद किया खुलासा

Fri, 13 Jul 2018 01:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Jul 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor Wish To Recreate Madhubala Waheeda Rahman role on screen

दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को रिलीज हो रही है। साल 2016 में आई फिल्म 'सैराट' की रीमेक धड़क से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ ईशान खट्टर नजर आने वाले हैं। जहां लोग इस फिल्म के लिए जाह्नवी कपूर के दीवाने हैं वहीं जाह्नवी किसी और की दीवानी हैं।

Trending Videos
Janhvi Kapoor Wish To Recreate Madhubala Waheeda Rahman role on screen
Dhadak
जाह्नवी कपूर ने बताया कि वो मधुबाला, वहीदा रहमान और मीना कुमारी को काफी ज्यादा पसंद करती हैं और वो इन तीनों का रोल दोबारा से प्ले करना चाहती है। जाह्नवी ने कहा, मैंने मधुबाला जी को ‘मुगल-ए-आजम’, ‘चलती का नाम गाड़ी’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज 55’ में देखा है। वहीदा जी को ‘गाइड’, ‘प्यासा’ और मीना कुमारी जी को ‘पाकीजा’, ‘साहब बीवी और गुलाम’ में देखा है और इन्हें देखकर मैं मंत्रमुग्ध हो जाती हूं।

 
Janhvi Kapoor Wish To Recreate Madhubala Waheeda Rahman role on screen
dhadak

हालांकि जाह्नवी ने यह भी कहा कि उन्हें पता है कि उनकी तरह बनना आसान नहीं है, क्योंकि वे सारी अभिनेत्रियां महान हैं और उन्होंने बड़े परदे पर जो जादू बिखेरा है, वह किसी और दुनिया का ही जादू था लेकिन ये सब कैरेक्टर को एक बार पर्दे पर दोबारा से फिल्माना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor Wish To Recreate Madhubala Waheeda Rahman role on screen
Dhadak

'धड़क' फिल्म मेवाड़ी बैकग्राउंड पर बनी है। 3 मिनट के ट्रेलर में रोमांस, एक्शन, थोड़ी सी कॉमेडी और नए स्टार्स के लुक पर काम किया गया है। अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या भारी चकाचौंध के बीच रिलीज होने जा रही धड़क सैराट जैसा ही जादू बिखेर पाएगी? अब चूंकि जाह्नवी, श्रीदेवी की बेटी हैं ऐसे में फैंस उनसे श्रीदेवी की तरह एक्टिंग की उम्मीद करते हैं। देखना यह है कि श्रीदेवी की बेटी एक्टिंग के मामले में किस तरह अपनी फैन फॉलोइंग बनाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed