Under-19 World Cup 2022: बॉलीवुड की इन हस्तियों ने दी भारतीय टीम को अंडर 19 विश्व कप जीतने की बधाई, 5वीं बार चैंपियन बना भारत
यश धुल की कप्तानी में भारत की अंडर 19 टीम ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराया। भारत की इस जीत पर बॉलीवुड हस्तियों ने भी भारतीय अंडर-91 क्रिकेट टीम को बधाई दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट जीत लिया। भारत पांचवी बार चैंपियन बना है। अंडर-19 विश्व कप 2022 का फाइनल मैच एंटीगुआ के नॉर्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया। यश धुल की कप्तानी में भारत की अंडर 19 टीम ने इंग्लैंड के चार विकेट से हराया। भारत की इस जीत पर बॉलीवुड हस्तियों ने भी भारतीय अंडर-91 क्रिकेट टीम को बधाई दी है। जान्हवी कपूर, विक्की कौशल और अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिए टीम को जीत की मुबारकबाद दी।
विक्की कौशल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से भारतीय क्रिकेट अंडर-19 विश्वकप मैच की एक झलक शेयर की और लिखा, पांचवां विश्वकप अंडर-19 भारतीय टीम को जीत की बधाई। इसी तरह से जाहन्वी कपूर ने भी अंडर-19 विश्वकप मैच 2022 की झलक शेयर की और लिखा, अंडर-19 टीम के लिए विश्वरकप जीतने की बधाई।
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी भारतीय अंडर-19 टीम को ट्वीटर के जरिए बधाई देते हुए लिखा, भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों, चयनकर्ता एवं अधिकारियों को ऐतिहासिक 5वीं जीत की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई! इंग्लैंड को हराकर रिकॉर्ड पांचवां खिताब जीतने और विश्व कप जीतने के लिए हमारी अंडर-19 क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई।
भारतीय #Under19 क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों, चयनकर्ता एवं अधिकारियों को ऐतिहासिक 5वी जीत की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई! Heartiest Congratulations to our U-19 cricket team for defeating England to clinch a record fifth title & winning the World Cup. 🏏👏#U19CWC pic.twitter.com/YO6SqrDylC
— Anupam Kher (@AnupamPKher) February 6, 2022
भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड से जीत हासिल की और पांचवीं बार विश्वकम खिताब को अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन पर आल आउट हो गई, तो वहीं टीम इंडिया ने 6 विकेट गवांकर लक्ष्य की हासिल कर लिया और चार विकेट से ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया।