बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने एक साल पहले बतौर स्टार किड फिल्म 'धड़क' से अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी मुख्य भूमिका में थे। आज फिल्म धड़क को रिलीज हुए एक साल पूरा हो चुका है। धड़क मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी वर्जन थी।
2 of 5
Janhvi Kapoor,Ishaan Khatter
- फोटो : social media
फिल्म 'धड़क' केवल एक फिल्म नहीं बल्कि बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रहीं श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म थी। ऐसे में कई फिल्म मेकर्स और दर्शकों को उम्मीद थी कि इस फिल्म में दर्शक जान्हवी की एक्टिंग को काफी पसंद करेंगे। जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की यह डेब्यू जोड़ी कुछ दर्शकों के दिलों को जीतने में कामयाब रही, तो कुछ ने इसे मराठी फिल्म 'सैराट' का कत्ल करना बताया।
3 of 5
Dhadak
- फोटो : file photo
4 of 5
Dhadak
- फोटो : file photo
गल्फ न्यूज के अनुसार फिल्म 'धड़क' में जान्हवी कपूर की एक्टिंग की नकारात्मक समीक्षा मिलने पर उन्होंने कहा था कि 'जब मेरी तारीफ हुई तो मैं खुशी से झूमने लगी, मगर जब मुझे बहुत बुरा रिव्यू पढ़ने को मिले तो मैं बाथरूम में जाकर खूब रोई।’ जान्हवी की इस बात ने उनके फैंस और 'धड़क' के दर्शकों को भी हैरान कर दिया थे।
5 of 5
Dhadak
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि फिल्म 'धड़क' का निर्देशन शशांक खेतान ने किया था जबकि प्रोड्यूसर करण जौहर थे। फिल्म का एक साल पूरा होने पर करण जौहर ने धड़क के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है। करण जौहर के अलावा धड़क फिल्म के मुख्य हीरो इशान खट्टर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में धड़क फिल्म की मेकिंग की तस्वीरों को साझा किया है।