{"_id":"5d5780148ebc3e89c6177929","slug":"janhvi-kapoor-balance-trick-with-her-fitness-trainer-namrata-purohit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली बार सामने आई जाह्नवी की जिम के अंदर की तस्वीरें, ऐसी मुश्किल ट्रिक कर खुद को रखती हैं फिट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली बार सामने आई जाह्नवी की जिम के अंदर की तस्वीरें, ऐसी मुश्किल ट्रिक कर खुद को रखती हैं फिट
Sat, 17 Aug 2019 09:48 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sat, 17 Aug 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
janhvi kapoor
- फोटो : social media
जाह्नवी कपूर फिल्मों के अलावा अपनी फिटनेस पर भी खास ध्यान दे रही हैं । वो अक्सर जिम के बाहर स्पॉट की जाती हैं । हाल ही में जाह्नवी की फिटनेस ट्रेनर नमृता पुरोहित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जाह्नवी की दो तस्वीरें शेयर की हैं । इस फोटो में जाह्नवी नमृता के साथ बैलेंस बना रही हैं ।
janhvi kapoor
- फोटो : social media
नमृता ने कैप्शन में लिखा, 'सपोर्ट सिस्टम । जाह्नवी और मैं एक-दूसरे को बैलेंस करते हुए ।' नमृता की इस फोटो को अभी तक 7000 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं । इस फोटो में जाह्नवी पिंक योगा पैंट पहने दिख रही हैं ।
जाह्नवी ने इस वजह से ड्राइवर से उधार लिए पैसे, लोग बोले- 'श्रीदेवी ने बेटी को अच्छे संस्कार दिए'
जाह्नवी ने इस वजह से ड्राइवर से उधार लिए पैसे, लोग बोले- 'श्रीदेवी ने बेटी को अच्छे संस्कार दिए'
janhvi kapoor
- फोटो : social media
नमृता की इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट भी किए । एक फैन ने लिखा, 'आप दोनों की ये ट्रिक कमाल की है ।' बता दें कि जाह्नवी ने फिल्म 'धड़क' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था । अब जाह्नवी अपनी अगली फिल्म 'रूही आफजा' की शूटिंग कर रही हैं । इसके अलावा उनके पास IAF पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक भी है ।
View this post on Instagram
Support system! 🥰 @janhvikapoor and I balancing each other out! #PilatesGirls
A post shared by Namrata Purohit (@namratapurohit) on
विज्ञापन
विज्ञापन
janhvi kapoor
- फोटो : amar ujala
इस फिल्म की शूटिंग भी उन्होंने शुरू कर दी है । इसके बाद जाह्नवी के पास करण जौहर की फिल्म 'तख्त' और 'दोस्ताना' भी हैं । कुछ दिन पहले ही श्रीदेवी का 56वां बर्थडे था । इस मौके पर जाह्नवी ने मां की फोटो शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखा । जाह्नवी ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मम्मा, आई लव यू' ।
View this post on Instagram
Happy birthday Mumma, I love you
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on
विज्ञापन
Janhvi kapoor
- फोटो : instagram
साथ ही जाह्नवी आंध्र प्रदेश के तिरुमाला तिरुपति मंदिर दर्शन करने गईं । जाह्नवी ने मंदिर के अंदर से एक फोटो भी शेयर की है । इस फोटो में जाह्नवी ट्रेडिशनल साउथ इंडियन साड़ी पहने दिखीं । यहां पूजा-पाठ करते जाह्नवी का वीडियो भी वायरल हुआ था ।