स्वरा भास्कर की फिल्म 'जहां चार यार' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और अभिनेत्री इन दिनों अपनी इसी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। ऐसे में स्वरा लगातार इवेंट्स में शामिल हो रही हैं। इसके अलावा, वह पत्रकारों से बातचीत भी कर रही हैं। हाल ही में, स्वरा भास्कर ने अपने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड को टारगेट किए जाने पर बात की है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि अक्षय कुमार जिस तरह की फिल्में करते हैं वह उससे सहमत नहीं हैं।
2 of 4
स्वरा भास्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, स्वरा भास्कर से उनके लेटेस्ट इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या बॉलीवुड में सेलिब्रिटीज सॉफ्ट टारगेट होते हैं? इस सवाल का अभिनेत्री ने खुलकर जवाब दिया। स्वरा ने कहा, 'हम कहानी को कहने वाले लोग हैं और हमें ईमानदारी से कहानियां सुननी चाहिए। मेरा मानना है कि बॉलीवुड को खुद को प्रोपेगेंडा का प्लेटफॉर्म नहीं बनने देना चाहिए। बॉलीवुड में कभी ऐसा नहीं हुआ कि यहां एक ही आवाज निकलती है। यही इस जगह की खासियत है। अक्षय कुमार जिस तरह की फिल्मों का समर्थन करते हैं मैं उनसे सहमत नहीं हूं। इसका मतलब ये नहीं है कि मैं चाहती हूं कि उनकी फिल्में फ्लॉप हो जाएं या उन्हें अपनी फिल्में रिलीज नहीं करनी चाहिए।
3 of 4
स्वरा भास्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे स्वरा भास्कर ने कहा कि लोकतंत्र में लोगों को अपने राजनीतिक विचारों को आगे तक लाने में सक्षम होना चाहिए। पहले वो सोचते थे, स्वरा परेशानी है। हम सत्तावाद के कल्चर को सही ठहरा रहे हैं। मॉब कल्चर से कोई भी सुरक्षित नहीं रहने वाला। बात बस इतनी सी है कि मैं लाइन में दूसरों से ठीक आगे हूं।
4 of 4
जहां चार यार रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म 'कठपुतली' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है, जिसे ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि, इससे पहले अक्षय की तीन बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं, जिसमें ‘बच्चन पांडे‘, ‘सम्राट पृथ्वीराज‘ और ‘रक्षा बंधन‘ शामिल है और यह तीनों फ्लॉप रहीं। वहीं, स्वरा भास्कर की फिल्म 'जहां चार यार' की बात करें तो यह फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों की खींचने में पूरी तरह फैल साबित हुई है।