जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) इन दिनों अपनी एक तस्वीर की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। इसकी वजह उनके साथ 'बिग बॉस 13' के प्रतियोगी आसिम रियाज (Asim Riaz) का दिखना है। ये तस्वीरें इन दोनों के डांस रिहर्सल की हैं जिसमें ये दोनों सितारे एक साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के वायरल होते ही जैकलीन ने बयान दिया।
2 of 5
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
जैकलीन ने मीडिया से बात करते हुए कहा- 'मैं आसिम के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं। ये म्यूजिक वीडियो सभी के लिए विजुअल ट्रीट होगी। बस चाहती हूं कि जल्दी से जल्दी लोगों के सामने ये वीडियो आए। मैंने खुद इसमें काम करना पसंद किया क्योंकि मेरे लिए ये पैशनेट प्रोजेक्ट था।' जैकलीन ने आसिम के साथ म्यूजिक वीडियो में आने का खुलासा एक बूमरैंग वीडियो से किया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
3 of 5
Asim Riaz and Jacqueline Fernandez
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
सामने आई जानकारी के अनुसार, 'यह एक फोक सॉन्ग (लोक गीत) होगा जिसे नेहा कक्कड़ गाएंगी वहीं राधिका रॉय और विनय सप्रू इसे डायरेक्ट करेंगे। यह एक पारंपरिक लोक गीत है जिसे संगीतकार तनिष्क बागची ने आधुनिक रूप दिया है। इस गाने की शूटिंग मुंबई में होगी। वहीं भूषण कुमार इसे प्रोड्यूस करेंगे।
4 of 5
Jacqueline Fernandez
- फोटो : file photo
उल्लेखनीय है कि पिछली दफा जैकलीन साल 2016 में म्यूजिक वीडियो 'जीएफ बीएफ' में नजर आई थी। अब करीब चार साल बाद फिर एक बार म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी। यह गाना 7 मार्च को लॉन्च किया जाएगा।
5 of 5
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : file photo
गाने से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए जैकलीन ने कहा था, 'यह एक पेपी ट्रैक में बदल गया है जिसके माध्यम से हम एक आकर्षक कहानी सुनाएंगे। कोरियोग्राफर शबीना खान ने मुझे कुछ देसी स्टेप्स और पारंपरिक मूव्स दिए हैं इसके साथ ही यह आधुनिक भी होगा।' जैकलीन के अनुसार यह गीत उनके कम्फर्ट जोन से थोड़ा बाहर है जिसके लिए वह भरपूर मेहनत कर रही हैं।
TRP में बिग बॉस 13 के फिनाले एपिसोड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कपिल शर्मा का शो टॉप 10 से बाहर