बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर चार्जशीट में जैकलीन फर्नांडीज को आरोपी के रूप में नामित किया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ईडी का यह मानना है कि जैकलीन फर्नांडीज को पहले से ही इस बात की जानकारी थी कि ठग सुकेश एक अपराधी है। अभिनेत्री को यह तक पता था कि सुकेश जबरन वसूली करने वाला शख्स है। यही कारण है कि ईडी ने जैकलीन पर शिकंजा कसा हुआ है। बता दें कि अभी तक जैकलीन को गिरफ्तार नहीं किया गया है। क्योंकि अभी तक अदालत ने चार्जशीट पर संज्ञान नहीं लिया है, हालांकि उन्हें देश के बाहर यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Jacqueline Fernandez: सुकेश चंद्रशेखर मामले में ईडी ने जैकलीन को बनाया आरोपी, एक्ट्रेस की मुश्किलें बढ़ीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन