{"_id":"5aa7b4464f1c1b8f778b52bf","slug":"jacqueline-fernandez-holds-a-live-snake-on-hand-video-goes-viral-on-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस फेमस एक्ट्रेस ने अचानक हाथ में पकड़ लिया जिंदा सांप, कुछ ही मिनटों में वायरल हो गया वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस फेमस एक्ट्रेस ने अचानक हाथ में पकड़ लिया जिंदा सांप, कुछ ही मिनटों में वायरल हो गया वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Mar 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस इन दिनों 'रेस 3' की शूटिंग में बिजी है। जिसमें वह सलमान खान के साथ नजर आएंगी। जैकलीन हमेशा से ही कुछ नया करती आई हैं। फिर चाहे उनका पोल डांस का वीडियो हो या घुड़सवारी का शौक। इस बीच जैकलीन ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वह जिंदा सांप के साथ नजर आ रही हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Trending Videos
Jacqueline Fernandez Jeep Compass car
इस वीडियो को अब तक 14 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसमें जैकलीन हाथ में जिंदा सांप को पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए जैकलीन ने लिखा - 'श्रीलंका के वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में हूं। एक छोटी सी मदद भी काउंट होती है'।
Jacqueline Fernandez Jeep Compass car
- फोटो : jeep india
इस वीडियो के पोस्ट करने के बाद यूजर्स कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई जैकलीन के इस साहस की सराहना कर रहा है तो कुछ लोग इस कदम को खतरनाक बता रहे हैं। वीडियो में जैकलीन पास खड़े शख्स से सांप के बारे में पूछ रही है। कुछ यूजर्स ने लिखा सांप की किस्मत कितनी अच्छी है तो किसी ने जैकलीन को बहादुर महिला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez
जैकलीन जल्द ही 'रेस 3' में नजर आएंगी। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी है। हाल ही में इस फिल्म का रोमांटिक गाना थाईलैंड में शूट किया गया। यह फिल्म ईद पर रिलीज होगी। जैकलीन और सलमान इससे पहले कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। वहीं ऐसी खबरें आ रही है 'किक 2' में भी सलमान के साथ जैकलीन नजर आएंगी।
A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on