बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करना कम ही पसंद करती हैं। उनका नाम कई सितारों के साथ जुड़ चुका है। हाल ही में जैकलीन के भाई और भाभी ने उनकी लव लाइफ को लेकर खुलासा किया और यह बताया कि वो असल में किसे प्यार करती हैं।
2 of 5
Jacqueline Fernandez
- फोटो : Social Media
जैकलीन के भाई रेयान फर्नांडिस और उनकी भाभी हना जेम्स ने 'नो मोर सीक्रेट्स (No More Secrets) के एपिसोड में इसका खुलासा किया। यही नहीं रेयान ने जैकलीन के बचपन से जुड़े कई किस्से भी शेयर किए।
3 of 5
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
रेयान फर्नांडिस ने जैकलीन के रिलेशनशिप को लेकर कहा कि, 'मुझे नहीं लगता कि वह अभी किसी को डेट कर रही हैं। उन्हें केवल उन चारों से प्यार है, जिनकी चार टांगें और फर हैं।' बता दें कि जैकलीन के पास चार बिल्लियां हैं। वो अपनी चारों बिल्लियों के साथ ही रहती हैं।
4 of 5
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
हाल ही में जैकलीन ने अपने डिप्रेशन में जाने को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि एक वक्त पर जब वो डिप्रेशन में चली गई थीं तो उन्हें थेरेपिस्ट की मदद लेनी पड़ती थी। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में कई तरह की अफवाह सुनने को मिल जाती हैं। सोशल मीडिया के जरिए भी इन अफवाहों को काफी फैलाया जाता है। आपको ये पता होता है कि कोई आपके बारे में क्या सोचता है। कई बार इसके चलते परेशानी होती है।'
5 of 5
गेंदा फूल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जैकलीन ने बताया कि उन्होंने अपने मुश्किल वक्त में डिप्रेशन का किस तरह सामना किया। उन्होंने कहा कि 'मैं अपनी परेशानी थेरेपिस्ट के साथ शेयर करती हूं। लंबे समय तक मैं अकेली भी रही हूं जब मेरे पास कोई नहीं था। परेशानियों का सामना करना मैंने सीख लिया था लेकिन अब जब लोग मेरे पास हैं, तो जिंदगी में शांति लगती है।' जैकलीन फर्नांडिस हाल ही में बादशाह के साथ 'गेंदा फूल' नाम के गाने में नजर आ चुकी हैं।
पहले मैगजीन फोटोशूट में शर्माते हुए दिखे अमिताभ बच्चन, 51 साल बाद शेयर की तस्वीर