उसैन बोल्ट के बाद फर्राटा दौड़ में उनके उत्तराधिकारी माने जाने वाले फर्राटा धावक योहान भारत के दौरे पर हैं। यहां मुबंई में योहान खूब मस्ती करते दिख रहे हैं। योहान अपनी पसंदीदा अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से मिलने के लिए उनके सेट पर पहुंचे थे। योहान को सलमान ने भी खास मिलने के लिए बुलाया और उनके साथ देर तक गपशप भी की।
2 of 6
योहान ब्लेक, जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : amar ujala, mumbai
जैकलीन से मुलाकात के चंद मिनटों में ही एक दूसरे से घुल मिल जाने के बाद, दोनों मनोरंजन और फिटनेस पर बातचीत करते हुए नजर आए। जैकलीन फर्नांडीज ने उन्हें कुछ बॉलीवुड डांस स्टेप्स सिखाए जिस पर ब्लेक ने पूरा सहयोग दिया और साथ ही अभिनेत्री ने उन्हें मुंबई के कुछ स्थानीय जायकेदार खाने पर एक्सपेरिमेंट करने में भी मदद की। सेट पर सलमान खान भी उनके साथ नजर आए।
3 of 6
योहान ब्लेक, जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : amar ujala, mumbai
जैकलीन फर्नांडीज ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय पॉप सेंसेशन कैटी पेरी और अमांडा सेर्नी के भारत दौरे पर उनके लिए एक होस्ट की भूमिका निभाई थी। लिली सिंह और हुडा कटान जैसी ग्लोबल इंफ्लुएंसर के साथ भी जैकलीन की अच्छी दोस्ती रही।
4 of 6
योहान ब्लैक
- फोटो : ट्विटर
बता दें कि योहान अब तक के सबसे कम उम्र के फर्राटा धावक हैं जिन्हें बोल्ट ने 'द बीस्ट' करार दिया है। वह भारत में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने आए हैं। गौरतलब है कि देश में हर साल करीब डेढ़ लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा देते हैं।
5 of 6
योहान ब्लैक
- फोटो : सोशल मीडिया
योहान ब्लेक इन दिनों 2020 टोक्यो खेलों की तैयारी कर रहे हैं, वे फरवरी 2020 में मुंबई, नवी मुंबई और पुणे में भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के दिग्गजों के बीच खेले जाने वाले एक टी-20 क्रिकेट इवेंट रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के साथ भी सहयोग कर रहे हैं।