इन दिनों बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन की वजह से हड़कंप मच गया है। धीरे-धीरे करके फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हर एक्टर इस आंदोलन का समर्थन करता हुआ दिखाई दे रहे हैं। इस बीच जैकी श्रॉफ ने इस कैंपेन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दोस्त तमाशा बन गए हैं और बाकी लोग इसका मजा ले रहे हैं।
#MeToo की चपेट में नाना पाटेकर, विवेक अग्निहोत्री, गणेश आचार्य, आलोक नाथ, विकास बहल के अलावा कई स्टार्स के नाम सामने आए हैं। इस पूरे मामले पर राय रखते हुए जैकी श्रॉफ ने कहा - 'यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरे साथ काम करने वाले दोस्त आपस में लड़ रहे हैं। वह अपने दामन में लगे दागों पर लोगों के बीच सफाई दे रहे हैं। बाकी लोग इसमें मजा ले रहे हैं।'
जैकी ने आगे कहा - 'लोगों को दूसरों की जिंदगियों में झांकने की इतनी दिलचस्पी क्यों हैं? आजकल यही हो रहा है जो कि बहुत बुरा है। मैं मानता हूं कि किसी भी महिला को प्रताड़ित नहीं करना चाहिए। जिन पर आरोप लग रहे हैं उनका मजा नहीं लेना चाहिए। पहले लोग मजे लेते हैं और फिर हमदर्दी का दिखावा करते हैं। अपने अंदर झांकना चाहिए।'
जैकी ने कहा - 'यह बहुत जरूरी है कि महिलाएं जहां पर काम करें उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। अगर ऐसा कुछ भी होता है तो दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। किसी को भी अश्लील व्यवहार बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।' वहीं अब #MeToo पर जैकलीन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जैकलीन फर्नांडिस ने कहा कि 'केवल बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि यौन शोषण हर जगह होता है। पूरे समाज में ये है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे लोग हर जगह मौजूद हैं। हमारे घरों में भी कई बार ऐसे लोग होते हैं। हमें असल मुद्दे से ध्यान नहीं हटाना चाहिए।'
5 of 5
Jacqueline fernandez and sajid khan
आपको बता दें, साजिद खान के साथ जैकलीन रिलेशनशिप में थीं लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। साजिद पर भी कई महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। खबरें थीं कि साजिद के पजेसिव नेचर की वजह से जैकलीन परेशान रहती थीं और उनकी जिंदगी से जुड़ा हर फैसला साजिद करते थे। साजिद के इस व्यवहार से तंग आकर उन्होंने ब्रेकअप का फैसला किया था।