टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड सुपरस्टार अनुष्का शर्मा आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। इटली के मिलान शहर में बेहद निजी कार्यक्रम में ये लव बर्ड एक दूजे का हो गया। सोमवार को हुई इस शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर तहलका मचा रही है। दोनों की मुलाकात और लव स्टोरी बेहद मजेदार है। उतार-चढ़ाव से भरी इस प्रेम कहानी में कई अफवाहें और मोड़ आए।
इस जोड़ी ने कभी भी मीडिया से कन्नी नहीं काटी। डंके की चोट पर इश्क फरमाने वाले विराट-अनुष्का की पहली मुलाकात एक टीवी एड के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच हुई दोस्ती परवान चढ़ कर प्यार के कलेवर में ढलती गई और दोनों को अकसर एक साथ ही देखे जाने लगा। दोनों कई फंक्शंस के रेड कार्पेट पर साथ जाने लगे। हालांकि मीडिया में एक ऐसी खबर भी चल रही है कि दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते थे।
पब्लिक में अपने इश्क का खुल्लम खुल्ला इजहार करने वाली इस जोड़ी ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर जिक्र नहीं किया, मगर दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिताने से भी नहीं चूके। इसके अलावा, दोनों कई बार नाजुक और जरूरी मौकों पर एक-दूसरे के करियर को भी सपोर्ट करते नजर आए।
गौरतलब है कि दोनों ने दिवाली, बर्थडे, न्यू ईयर और वैलेंटाइंस भी साथ ही में बनाया। न्यू ईयर के दौरान बच्चन परिवार और अंबानी परिवार भी देहरादून पहुंचा था, जिके बाद खबरें आईं की यह कपल सगाई करने वाला है। हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं। वैसे बता दें कि विराट कोहली अनुष्का से 6 महीने छोटे हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में विराट और अनुष्का ने मान्यवर के एक विज्ञापन में साथ काम किया। ये विज्ञापन एक शादी की थीम पर आधारित था, जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ 7 वचन की कसमें निभाते दिखे। अब दोनों जल्द ही असल जिंदगी में ऐसा करते दिखेंगे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही जहीर ने सागरिका से लव मैरिज की है।