फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ishita dutta film setters will release this friday know about her character

अजय देवगन की 'बेटी' अब बनी बनारस की बिटिया, फिल्म 'सेटर्स' में उठाई दोनाली बंदूक

Fri, 03 May 2019 11:46 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 03 May 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
ishita dutta film setters will release this friday know about her character
ishita dutt
फिल्म 'दृश्यम' में अजय देवगन की बेटी का किरदार करने वाली इशिता दत्ता की फिल्म 'सेटर्स' इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है और इस फिल्म की खास स्क्रीनिंग में उनके किरदार को जो तारीफें मिल रही हैं, उससे वह बहुत खुश हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक कराने वाले माफिया पर बनी फिल्म सेटर्स में इशिता का किरदार फिल्म के मुख्य विलेन की बेटी का है जो जरूरत पड़ने पर दोनाली बंदूक उठा लेती है और जिसे इस गिरोह में काम करने वाले एक लड़के से प्यार हो जाता है।
विज्ञापन


इशिता कहती हैं, ‘फिल्मों में मेरा इरादा हौले हौले आगे बढ़ने का है और मैं किसी भी तरह की जल्दबाजी में नहीं हूं। मैं वही किरदार कर रही हूं, जिन्हें निभाते समय मैं सहज रहूं औऱ जिसके लिए मेरे ऊपर किसी तरह का दबाव ना हो।’ उत्तर प्रदेश की बोली को लेकर वह बताती हैं, ‘फिल्म सेटर्स में मेरा किरदार वाराणसी का है। 
विज्ञापन


 

ishita dutta film setters will release this friday know about her character
ishita dutta
वहां की हिंदी थोड़ा भोजपुरी मिश्रित है लेकिन मुझे इस संवाद अदायगी को पकड़ने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। फिल्म के निर्देशक अश्वनी चौधरी ने शूटिंग से पहले हमारी बाकायदा वर्कशॉप कराई और इस दौरान मुझे वहां के बारे में जानने का काफी मौका मिला। हमने वाराणसी में शूटिंग भी की और अब तो मुझे बनारस से ही प्यार हो चला है।’

सेटर्स के साथ रिलीज हो रही फिल्म ब्लैंक को सिनेमाघरों में ज्यादा शोज मिलने और सेटर्स को उतने शो नहीं देने के फिल्म प्रदर्शकों के फैसले के बारे में पूछने पर इशिता कहती हैं, ‘हर कलाकार चाहता है कि उसकी फिल्म ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे। अब तो फिल्म बनाना फिल्म रिलीज करने से ज्यादा आसान है। हालांकि मुझे फिल्म में अदाकारी के अलावा इसके कारोबार के बारे में ज्यादा पता नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि फिल्म के निर्माता और निर्देशक इसका कोई न कोई हल जरूर निकाल लेंगे।’
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed