बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने साल 2018 में जान्हवी कपूर के साथ शशांक खेतान की फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अब वह हॉलीवुड में काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने हॉलीवुड सीरीज 'द परफेक्ट कपल' साइन की है।
Ishaan Khatter: निकोल किडमैन के साथ हॉलीवुड डेब्यू के लिए उत्साहित हैं ईशान, सीरीज के बारे में साझा की जानकारी
दरअसल, ईशान ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है। ईशान ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह 'द परफेक्ट कपल' नाम की सीरीज की टीम में शामिल हो गए हैं। इसमें निकोल किडमैन, लिव श्राइबर और डकोटा फैनिंग प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। साथ ही एक इंटरव्यू के दौरान ईशान ने हॉलीवुड स्पेस में आने के बारे में भी उत्साह व्यक्त किया।
Ajmer Files: ‘कश्मीर फाइल्स’ और ‘केरल स्टोरी’ के बाद अब 'अजमेर फाइल्स', वेब सीरीज नहीं अब बनेगी फिल्म
'द परफेक्ट कपल' लेखक एलिन हिल्डरब्रांड के इसी नाम के उपन्यास का आधिकारिक रूपांतरण है। हाल ही में दिए इंटरव्यू में ईशान ने कहा कि वह इस अवसर के लिए आभारी और उत्साहित हैं। अभिनेता ने कहा, "मैं इस अवसर के लिए आभारी हूं और मेरे रास्ते में जो भी अच्छा काम आता है, उसका पता लगाने के लिए उत्साहित हूं।''
Neeraj Pathak: 'वह एक वर्सटाइल एक्टर हैं', नीरज ने इंस्पेक्टर अविनाश में रणदीप को कास्ट करने की बताई वजह
Bollywood Khans: एक छत के नीचे इकट्ठा हुए इंडस्ट्री के तीनों खान, सुबह तक चली पार्टी, ट्रिप की भी प्लानिंग!
'द परफेक्ट' में ईशान के किरदार की बात की जाएं तो एक्टर सीरीज में दूल्हे के भाई के बेस्ट फ्रेंड के रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं, हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता बिली हॉवेल सीरीज में दूल्हे का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस वेब सीरीज में उनके अलावा डकोटा फैनिंग, मेघन फही और इसाबेल अदजानी भी नजर आएंगे। वहीं बात करें अभिनेता की आने वाली फिल्मों के बारे में ईशान को आखिरी बार 'फोन भूत' में कटरीना कैफ और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ देखा गया था। इसके बाद उनके पास पाइप लाइन में ''पिप्पा' है, जिसमें वह मृणाल ठाकुर के साथ नजर आएंगे।
Rajoshi Barua: आशीष की शादी से पहली पत्नी राजोशी को लगा झटका! क्रिप्टिक पोस्ट साझा कर बयां किया हाल-ए-दिल