फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्मृति ईरानी ने सैफ के साथ खोला 23 साल पुराना राज, बोलीं- 'एक सलाह ने कर दिए सपने पूरे'

Fri, 14 Dec 2018 01:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Dec 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
Isha Ambani wedding Smriti Irani shared selfie with Saif Ali Khan revealed shocking thing
Saif Ali Khan and Smriti Irani - फोटो : Instagram

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में बॉलीवुड से लेकर उद्योग जगत और राजनीति से जुड़ी बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। इस शाही शादी के बाद सोशल मीडिया पर सैफ अली खान और केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी की एक सेल्फी वायरल हो रही है। इस सेल्फी को खुद कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और 23 साल पुराने राज का खुलासा किया है। 

Isha Ambani wedding Smriti Irani shared selfie with Saif Ali Khan revealed shocking thing
smriti irani pti - फोटो : PTI

सैफ अली खान और स्मृति ईरानी की मुलाकात ईशा अंबानी की शादी में हुई थी। सोशल मीडिया पर वायरल यह सेल्फी इसी शादी समारोह की है। इस सेल्फी को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए स्मृति ईरानी ने लिखा - '23 साल पहले दिल्ली से आई एक नौसिखिया को एक राइजिंग स्टार ने बताया था कि किसी भी शहर में कैसे पांव जमाने हैं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

23 years ago a rising Star gave a rookie from Delhi advice on how to survive in the chaos of the maximum city; a few tips here & there as to how her dreams can take flight. Little did he know the rookie will turn into a Jumbo Jet 😂Thank you for the memories #saifalikhan 🙏

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on

Isha Ambani wedding Smriti Irani shared selfie with Saif Ali Khan revealed shocking thing
केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala

स्मृति ईरानी ने आगे लिखा - 'उस वक्त उन्होंने कुछ ऐसे टिप्स दिए थे जिनकी मदद से आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए फाइट कर सकें। उन्हें पता था एक दिन यह नौसिखिया स्टार बन सकती है। इन यादों के लिए शुक्रिया सैफ अली खान।' इस पोस्ट के साथ ही स्मृति ने सेल्फी शेयर की है जिसमे सैफ अली खान और स्मृति ईरानी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Isha Ambani wedding Smriti Irani shared selfie with Saif Ali Khan revealed shocking thing
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi - फोटो : twitter

आपको बता दें, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी राजनीति में सक्रिय होने से पहले टेलीविजन इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं। यहां तक कि साल 1998 में मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में भी हिस्सा ले चुकी हैं। इसके बाद स्मृति ईरानी मीका सिंह की सावन में लग गई आग गाने में नजर आई थीं। इस एलबम के बाद स्मृति ईरानी ने साल 2000 में स्मृति ईरानी का 'आतिश', 'हम हैं कल आज और कल' सीरियल ऑनएयर हुआ था। 

विज्ञापन
Isha Ambani wedding Smriti Irani shared selfie with Saif Ali Khan revealed shocking thing
isha ambani - फोटो : instagram
गौरतलब है कि स्मृति ईरानी को पहचान एकता कपूर के 'सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से मिली थी। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल 14 दिसंबर को मुंबई में शादी का ग्रैंड रिसेप्शन देंगे। ईशा और आनंद की शादी 12 दिसंबर को हुई थी और अब एक दिन बाद ही रिसेप्शन दिया जा रहा है। यह रिसेप्शन मुंबई के जियो गॉर्डन में हो रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed