शादी के बाद से ही प्रीति जिंटा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रही हैं। पहले उन्होंने गुपचुप शादी करके सभी को चौंका दिया तो वहीं इन दिनों वो बदले हुए हाव-भाव और पहनावे से सभी को चौंका रही हैं।
पब्लिक जगहों पर प्रीति के रूप-रंग और पहनावे को देखकर लग रहा है कि कहीं वो प्रेग्नेंट तो नहीं ? हालांकि ये नजरों को धोखा भी हो सकता है लेकिन हालिया दिनों में प्रीति की ज्यादातर पब्लिक आउटिंग सिंपल और ढीले-ढाले कपड़ों में ही हुई हैं, जिनकी वजह से इन खबरों को हवा मिल रही है कि वो अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सभी से छिपा रही हैं।
देखा जाए तो अक्सर प्रीति को ग्लैमर्स और एकदम टिपटॉप अंदाज में देखा गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आईं इनकी ताजा तस्वीरें कुछ और ही बयां कर रही हैं।
हाल ही में रखी गई अपनी बर्थडे पार्टी में भी प्रीति बेहद ही ढीले-ढाले टॉप और शॉर्ट पैंट में नजर आई थीं और उसमें वो काफी मोटी नजर आ रही थीं। हालांकि ऐसा भी हो सकता है कि कैमरे के गलत एंगल की वजह से प्रीति का लुक ऐसा लग रहा हो।
लेकिन हाल में वो एयरपोर्ट में फिर से ऐसे अंदाज में दिखीं कि लगने लगा कहीं प्रीति प्रेग्नेंट तो नहीं। प्रीति ने लाल रंग का चूड़ीदार पहना था और दुपट्टे को पूरा फैलाकर ओढ़ रखा था, जिससे लगा कि वो शायद कुछ छिपाने की कोशिश कर रही हैं।