इरफान खान ने होमी अदजानिया निर्देशित अपनी आगामी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' का दूसरा और अंतिम शेड्यूल खत्म कर दिया है। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान और राधिका मदन भी हैं। फिल्म का अंतिम शेड्यूल कुछ दिनों पहले ही पूरा हो चुका है, लेकिन इरफान ने लंदन में कुछ दिन और रूकने का फैसला किया है।
2 of 5
Irrfan Khan
- फोटो : social media
इरफान खान ने होमी अदजानिया निर्देशित अपनी आगामी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' का दूसरा और अंतिम शेड्यूल खत्म कर दिया है। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान और राधिका मदन भी हैं। फिल्म का अंतिम शेड्यूल कुछ दिनों पहले ही पूरा हो चुका है, लेकिन इरफान ने लंदन में कुछ दिन और रूकने का फैसला किया है।
इरफान के लंदन में अपनी छुट्टियों को बढ़ाने का कारण शूटिंग के बाद और कुछ दिन लंदन में रूककर इरफान अपने परिवार अपनी पत्नी और खासकर बेटे के साथ सुखद क्षणों का आनंद लेना चाहते हैं।
इरफान के एक करीबी सूत्र का कहना है कि, वे गर्मी के मौसम में ब्रिटिश कैपिटल में परिवार के साथ स्थानीय जगहों पर घूमना और मस्ती करना चाहते हैं। उसके मुताबिक इरफान के दोनों बेटों ने ही यूके में ज्यादा समय व्यतीत करने पर जोर दिया था। चूंकि, यह उनके दोनों बेटों की छुट्टी का समय है, इसलिए इरफान अपने दोनों बेटों बाबिल और अयान को शहर की थिएटर संस्कृति से अवगत कराना चाहते हैं।
यह बेहतरीन नाटकों के प्रदर्शन का मौसम है और उन्हें लगता है कि यह दोनों के लिए फिल्मों से परे अपने क्षितिज को व्यापक बनाने और कला को समग्र रूप से और बेहतर ढंग से समझने के लिहाज से एक अच्छा अनुभव होगा। इरफान अगस्त माह में परिवार के संग छुट्टियां बीताने के बाद इस माह के दूसरे चरण में वापस मुंबई लौट जाएंगे।