फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर-सलमान को कड़ी टक्कर दे रहे हैं इरफान खान, 5 दिन में 150 करोड़ कमाकर चीन में मचाया धमाल

Mon, 09 Apr 2018 01:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Apr 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan Hindi Medium record third highest grossing film in Chinese Box Office
'हिंदी मीडियम' के पोस्टर में इरफान खान और पाकिस्तनी एक्ट्रेस सबा कमर

इरफान खान की 'ब्लैकमेल' रिलीज हो गई है लेकिन चीन में उनकी फिल्म 'हिंदी मीडियम' ने धमाल मचा रखा है। आमिर खान की 'दंगल', 'सीक्रेट सुपरस्टार' और सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' के बाद इरफान खान की फिल्म 'हिंदी मीडियम' भी चीनी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन दिखा रही है।

Irrfan Khan Hindi Medium record third highest grossing film in Chinese Box Office
irrfan
इरफान खान की फिल्म 'हिंदी मीडियम' ने महज 5 दिनों में ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। खास बात है कि हिंदी मीडियम भारत में भी सुपरहिट रही थी। वहीं, ये अब चीन में भी सफलता के झंडे गाड़ रही है।
 

 
Irrfan Khan Hindi Medium record third highest grossing film in Chinese Box Office
hindi medium 2

चीन में हिंदी मीडियम को शानदार ओपनिंग मिली थी। 3 दिनों में ही फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं आमिर खान की फिल्म 'दंगल' चीनी बॉक्स ऑफिस पर हिट होने वाली पहली फिल्म थी। चीन में 'दंगल' ने 1309 करोड़ की कमाई की थी।

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Irrfan Khan Hindi Medium record third highest grossing film in Chinese Box Office
Hindi Medium
इससे पहले 'बजरंगी भाईजान' ने चीन के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। चीन में सलमान की इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई भी की थी। अब इरफान खान स्टारर 'हिन्दी मीडियम' भी वहां दमदार प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
Irrfan Khan Hindi Medium record third highest grossing film in Chinese Box Office
hindi medium
'हिंदी मीडियम' में इरफान खान चांदनी चौक के एक कारोबारी बने हैं जो पूरी तरह से देसी हैं और अंग्रेजी से कोसों दूर हैं। फिल्म में उनकी बीवी चाहती हैं कि उनकी बेटी इंग्लिश एजुकेशन हासिल करे, और पूरी फिल्म इसी जद्दोजहद को लेकर है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed