इरफान खान की अपकमिंग फिल्म ब्लैकमेल का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में इरफान खान सेमी न्यूड हालत में सिर पर अंडर गारमेंट्स का कैरी बैग और पैर में ऑक्सफोर्ड शूज पहन कर भागते हुए नजर आ रहे हैं।
अपनी सीरियस इमेज को तोड़ते हुए इरफान खान पहली बार अडल्ट कॉमेडी करते नजर आएंगे। फिल्म का टीजर और पोस्टर जारी हो गया है, जबकि ट्रेलर 22 फरवरी को आएगा। फिल्म को बॉलीवुड के फेमस एडल्ट कॉमेडी फेम डायरेक्टर अभिनय देव डायरेक्ट कर रहे हैं।
टीजर के दौरान बैकग्राउंड में इरफान खान की अवाज आ रही है। अपनी कहानी बयां करते हुए वह कहते हैं, 'ठीक 5 दिन पहले मेरी लाइफ एक परफेक्ट मिडिल क्लास शादीशुदा आदमी की थी। आज ऐसा क्या हो गया मुझसे कि मैं अधनंगा, यह बैग पहनकर, ऑक्सफोर्ड के जूते पहनकर भाग रहा हूं। नहीं, नहीं कोई मर्डर रेप की बात नहीं है, एक ऐतिहासिक कांड हो गया है मुझसे।'
इस फिल्म में इरफान खान के साथ कीर्ति कुल्हारी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में कॉमेडी की भरमार है। अभिनय देव की फिल्म 'ब्लैकमेल' में इरफान का साथ देंगी कीर्ति कुल्हारी। कीर्ति इससे पहले फिल्म इंदु सरकार, पिंक, जल जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।