तमाम विरोधों और हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' गुरुवार को रिलीज हो ही गई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी कुछ राज्यों में फिल्म रिलीज नहीं हुई बावजूद इसके बॉक्सऑफिस पर पहला दिन अच्छा रहा।
फिल्म में जहां एक तरफ अलाउदीन खिलजी उर्फ रणवीर सिंह की तारीफ हो रही है। शाहिद और दीपिका किसी भी फिल्म में पहली बार काम कर रहे हैं। बावजूजद इसके दोनों की केमिस्ट्री ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस फिल्म में दोनों के ऐसे रोमांटिक सीन्स है जिसे देखकर दीपिका के ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह जरूर परेशान हो सकते हैं।
शाहिद के साथ दीपिका का किस फिल्म का हाईलाइट है। हालांकि, इसे बड़े ही चालाकी से शूट किया गया है। लेकिन इतने विरोध के बावजूद भी फिल्ममेकर ने फिल्म में में इस ‘KISS’ सीन को बरकरार रख बड़ा रिस्क लिया है। होली के दौरान फिल्माए गए शॉट्स शाहिद और दीपिका के बीच कुछ लवमेकिंग सीन्स भी फिल्म में मौजूद है लेकिन इन्हें भी काफी समझदारी के साथ शूट किया गया है।
'पद्मावत' में दीपिका पादुकोण रानी पद्मिनी का किरदार निभा रहीं हैं। जिनकी खूबसूरती पर मुस्लिम अक्रांता अलाउदीन खिलजी ने चित्तौड़गढ़ पर धावा बोल दिया था। युद्ध में पति महारावल रतन सिंह यानी शाहिद कपूर की मृत्यु के बाद 'पद्मावती' दीपिका पादुकोण ने जौहर कर लिया था।