बॉलीवुड में जितना दबदबा पुरुषों का है उतना ही दबदबा
महिलाओं का भी रहा है। ऐसी कई हीरोइने हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। लेकिन इन हीरोइनों में कुछ ऐसी भी है जो हमेशा से किसी न किसी तरह से विवाद में रही हैं। आज महिला दिवस पर हम आपको बताते हैं बॉलीवुड की वह पांच हीरोइने जिनका विवादों से हमेशा नाता रहा है।
कंगना रनौत
बॉलीवुड की विवादित क्वीन कंगना रनौत विवादित बयानों की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। पिछले साल कंगना और ऋतिक रोशन के बीच का विवाद काफी चर्चा में था। जिसको लेकर कंगना काफी सुर्खियों में रही थीं।
राखी सावंत
बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत का हमेशा से विवादों से संबंध रहा है। बोल्ड फोटोशूट की बात हो या विवादित बयान देने की। राखी ऐसे विवादों को लेकर चर्चा में छाई रहती हैं। बीते साल राखी सावंत ने बाबा राम रहीम और हनीप्रीत के रिश्ते को लेकर टिप्पणी की थी। हनीप्रीत की मां आशा तनेजा ने राखी सावंत को पांच करोड़ का मानहानि का नोटिस भेजा था।
ईशा गुप्ता
एक्टर इमरान हाशमी की हीरोइन ईशा गुप्ता यूं को ज्यादा विवादों में नहीं रहती हैं। लेकिन पिछले साल उनका टॉपलेस फोटोशूट काफी विवादों में रहा। ईशा ने टॉपलेस फोटोशूट की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर की।
सनी लियोन
एक्ट्रेस सनी लियोन जहां होती वहीं विवाद शुरू हो जाता है। कंडोम के विज्ञापन से लेकर फिल्मों में बोल्ड सीन देने तक सनी हमेशा से विवादों में रही हैं। पिछले साल वह बेंगलुरु में अपनी डांस परफॉर्मेंस को लेकर विवादों में आई थीं।