भारतीय सिनेमा के लिए इस बार का अंतरराष्ट्रीय एमी अवॉर्ड बेहद खास रहा । न्यूयॉर्क में चल रहे इस अवॉर्ड समारोह में बॉलीवुड जगत की कई हस्तियां पहुंचीं । करण जौहर, जोया अख्तर, अनुराग कश्यप और राधिका आप्टे समेत कई सितारों की तस्वीरें एमी अवॉर्ड से सामने आ गई हैं ।
2 of 5
emmy awards
- फोटो : social media
टीवी जगत के सबसे लोकप्रिय और अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड्स में भारतीय सिनेमा ने भी स्थान बनाया। भारत की ओर से सेक्रेड गेम्स और लस्ट स्टोरीज सीरीज को नॉमिनेट किया गया। इन अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हुई सीरीज की कास्ट भी न्यूयॉर्क में हो रहे अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची।
3 of 5
radhika apte
- फोटो : social media
'सेक्रेड गेम्स' की लीड एक्ट्रेस राधिका आप्टे गोल्डन कलर की गाउन में एवॉर्ड सेरेमनी में पहुंचीं । उन्होंने अपने इस लुक को मैचिंग हील्स और लाइट मेकअप के साथ पूरा किया। इससे पहले राधिका आप्टे ने नॉमिनेशन मेडल की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
4 of 5
karan johar
- फोटो : social media
एमी अवॉर्ड्स के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी लस्ट स्टोरीज और सेक्रेड गेम्स की टीम की तस्वीर ट्वीट की गई है । इस फोटो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आ रहे हैं । नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वेब सीरीज 'मैक माफिया' को बेस्ट ड्रामा सीरीज का अवॉर्ड मिला है ।
5 of 5
safe harbour
- फोटो : social media
राधिका आप्टे को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया लेकिन वो ये अवॉर्ड नहीं जीत पाईं । बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड इटर्नल विंटर के लिए मरिना गेरा को मिला। वहीं टीवी मिनी सीरीज अवॉर्ड के लिए लस्ट स्टोरीज को नॉमिनेट किया गया था, लेकिन यह अवॉर्ड 'सेफ हार्बर' को मिला है।