बालिका वधू से घर-घर में मशहूर हुईं प्रत्यूषा की मौत के बाद हर कोई सदमें में है। उनकी मौत के साथ-साथ ब्वॉयफ्रेंड राहुल का नाम आना हर किसी को चौंका रहा है। आखिर राहुल और प्रत्यूषा कैसे मिले थे।
कौन हैं प्रत्युषा का ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह?
जिस राहुल राज सिंह का प्रत्यूषा की मौत में नाम बार-बार लिया जा रहा है। राहुल राज जमशैदपुर के एक जाने-माने परिवार से ताल्लुक रखता है। परिवार का राजनीति में भी अच्छा-खासा दखल है।
कौन हैं प्रत्युषा का ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह?
राहुल राज सिंह ने सेंट जेवियर कॉलिज से स्नातक किया। राहुल ने 50 से ज्यादा स्ट्रीट प्ले लिखे हैं। राहुल टीवी एक्टर और प्रोड्यूसर है। हालांकि प्रत्यूषा जैसा स्टारडम राहुल को कभी नहीं मिला। राहुल ने 'माता की चौकी' और 'अंबर धारा' जैसे धारावाहिकों में काम किया है।
कौन हैं प्रत्युषा का ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह?
राहुल राज राज्य स्तरीय पर क्रिकेट खेल चुका है। कई क्लब के लिए भी ये टीवी एक्टर क्रिकेट खेल चुका है। प्रत्यूषा के साथ राहुल की मुलाकात एक इत्तेपाक ही थी, जो मुहब्बत में बदल गई।
कौन हैं प्रत्युषा का ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह?
राहुल और प्रत्यूषा की मुलाकात एक बर्थडे पार्टी में हुई। एक टीवी सेलेब्रिटी की जन्मदिन की पार्टी में राहुल और प्रत्युषा दोनों पहुंचे थे, एक कॉमन फ्रेंड ने दोनों को मिलवाया और मुलाकातों का सिलसिला चल निकला। प्रत्युषा को ये महसूस हुआ कि राहुल उसी के लिए बना है।