टेलीविजन ने चर्चित सिंगिंग रियलटी शो इंडियन आइडल फेम 23 वर्षीय गायिका को भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है। गायिका के परिजनों ने उसी के उस्ताद पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। इस गायिका ने साल 2018 में इंडियन आइडल में भाग लिया था।
2 of 5
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : Social Media
बताया जा रहा है कि राजस्थान के अलवर की रहने वाली गायिका को उस्ताद तबला सिखाने आता था। गायिका के पिता ने उस्ताद पर आरोप लगाया है कि वह बहला-फुसलाकर उनकी बेटी को ले गया है। पिता ने भरतपुर निवासी इस युवक के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
3 of 5
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : Social Media
भरतपुर नगर का रहने वाला आरोपी उस्ताद पिछले तीन साल से गायिका को तबला सिखाने उसके घर आया करता था। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी है। पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
4 of 5
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : Social Media
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 30 जून की रात करीब 9 बजे आरोपी उस्ताद गायिका को उसके घर से भगा ले गया। दोनों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। घटना के बाद से दोनों के मोबाइल बंद जा रहे हैं।
5 of 5
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : Social Media
पुलिस ने कहा कि इस मामले में गायिका के परिजनों और साथ ही आरोपी के घरवालों के बयान दर्ज किए जाएंगे। वहीं गायिक के मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। थाना प्रभारी ने ये भी स्पष्ट किया कि गायिका और आरोपी उस्ताद दोनों बालिग हैं।
बॉलीवुड छोड़ने की बात पर सुशांत की को-स्टार संजना संघी ने दी सफाई, बोलीं- 'मेरा ये मतलब नहीं था...'