{"_id":"6119584e8ebc3ee04953227d","slug":"indian-idol-12-finale-bharti-singh-kissed-sayali-kamble-father-in-front-of-everyone-on-stage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Idol 12 Finale: भारती सिंह ने खींची सायली कांबले के पापा की टांग, मंच पर सभी के सामने कर दिया किस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Indian Idol 12 Finale: भारती सिंह ने खींची सायली कांबले के पापा की टांग, मंच पर सभी के सामने कर दिया किस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sun, 15 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इंडियन आइडल सीजन 12
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
छोटे पर्दे का चर्चित रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' का सीजन 12 अपने ग्रैंड फिनाले को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। शो मे सिर्फ 6 कंटेस्टेंट बचे हैं और फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि इस सीजन का विजेता कौन बनेगा। इसके साथ ही टीवी के इतिहास में पहली बार किसी रियलिटी शो का इतना लंबा प्रसारण किया जा रहा है। फिनाले के दौरान शो के तीनों जज और कंटेस्टेंट्स अपनी परफॉर्मेंसेस से सबको एंटरटेन कर रहे हैं। इस फिनाले को मजेदार बनाने के लिए यहां भारती सिंह पहुंची हैं। यहां भारती महारानी बनकर पहुंचीं। इस दौरान वह सायली कांबले के पिता के साथ फुल फ्लर्ट करती नजर आईं। जैसे ही सायली के पिता स्टेज पर आते हैं तो भारती उनके माथे पर किस करती हैं। सायली के पिता खूब हंसते हैं। वहीं, सायली की मां दोनों के बीच में आती हैं और उन्हें साइड में लेकर जाती हैं। लेकिन भारती यहीं नहीं रुकीं।
Trending Videos
2 of 5
सायली कांबले
- फोटो : instagram
वह कहती हैं कि इसमें जलने वाली क्या बात है लो मैं आपको भी कर दूं। वह कहती हैं चुंबक की तरह मुझे खींच ले और फिर वह सायली के पिता से चिपक जाती हैं। सायली की मां फिर आती हैं और कहती हैं कितनी बार बोल रही हूं फिर भी चिपक रही हो। सभी इस मोमेंट को खूब एंजॉय करते हैं।
सायली कांबले, पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश
- फोटो : इंडियन आइडल 12
इसके साथ ही शो में कंटेस्टेंट्स एक के बाद एक धमाकेदार परफॉरमेंस देते नजर आ रहे है। हाल ही में एक और वीडियो सामने आया है जिसमें शो के मशहूर कंटेस्टेंट पवनदीप राजन एक के बाद एक जबरदस्त परफॉरमेंस देते नजर आ रहे हैं। सबसे पहले पवन 'काफिराना' गाना गाते नजर आते हैं जिससे माहौल रोमांटिक हो जाता। इसके बाद वो 'नादान परिंदे' और 'साड्डा हक' गाने से सबके दिल में जोश भर देते हैं।
पवनदीप गाने के साथ साथ स्टेज पर डांस करते भी नजर आ रहे हैं। उनकी जोशभरी परफॉरमेंस देखकर सिर्फ दर्शक ही नहीं बल्कि जजेज भी खुशी से झूमते दिखाई दे रहे हैं। अनु मलिक, हिमेशा रेशमिया, विशाल भारद्वाज, सोनू कक्कड़ सभी पवनदीप की परफॉरमेंस पर ताली बजाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि पवनदीप इस सीजन के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट बताए जा रहे हैं। बहुत से लोगों का मानना है कि इस सीजन की ट्रॉफी वही अपने नाम करेंगे। दूसरी तरफ बहुत से फैंस का मानना है कि अरुणिता या शनमुखप्रिया किसी भी वक्त इस खेल का पासा पलट सकती हैं और ट्रॉफी किसी के भी नाम हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल
- फोटो : Instagram
इंडियन आइडल 12 के ग्रैंड फिनाले में इस बार संगीत जगत के कई दिग्गज सिंगर नजर आए। इस खास मौके पर अल्का यागनिक, कुमार सानू, हिमेश रेशमिया, राघव सच्चर, विशाल ददलानी, मीका सिंह सहित कई सितारे शामिल होंगे। ये सभी सिंगर्स और कम्पोजर्स शो के फाइनलिस्ट के साथ परफॉर्म करेंगे। 'इंडियन आइडल 12' के डायरेक्टर नीरज शर्मा ने बताया था कि 15 अगस्त की रात को 12 बजे विनर का नाम अनाउंस किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।