Bollywood: इमरान हाशमी से पहले एंटी-इंडियन के रोल में दिखे ये अभिनेता, फिल्मों में देश के खिलाफ रची साजिश
इमरान हाशमी अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' में एंटी-इंडियन का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इमरान हाशमी से पहले भी कई सितारे फिल्मों में भारत के खिलाफ साजिश रचते हुए नजर आए हैं।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कई शानदार फिल्मों में अपनी जबरदस्त एक्टिंग प्रदर्शन है। अपने शानदार अभिनय के चलते उन्होंने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। नसीरुद्दीन शाह फिल्म 'सरफरोश' में पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट के किरदार में नजर आए थे। उनके इस किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
भाईजान की इन फिल्मों ने एडवांस बुकिंग में कूटी चांदी
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता जैकी श्रॉफ कई शानदार फिल्मों में काम किया है। अपनी जबरदस्त एक्टिंग के बलबूते पर उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है। जैकी श्रॉफ ने भी फिल्म में आतंकवादी की भूमिका निभाई है। साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'मिशन कश्मीर' में उन्होंने आतंकवादी का किरदार निभाया था।
अभिनेता संजीव जैसवाल भी आतंकवादी का किरदार निभा चुके हैं। दर्शकों को उनका यह जबरदस्त किरदार खूब पसंद आया था। बता दें कि फिल्म 'द अटैक ऑफ 26/11' मुंबई हमलों पर बेस्ड है। इस फिल्म में संजीव जैसवाल ने आतंकवादी का किरदार निभाया था। अपने इस किरदार से उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।
Vidya Balan: इस कारण घर से निकलने में असहज महसूस करने लगी थीं विद्या, खराब पोशाक को लेकर मिला था पुरस्कार
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म 'बेबी' में अभिनेता केके मेनन ने आतंकवादी का किरदार निभाया था। उनका यह किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया था। 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।