फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs: अभिनेता बनने से पहले देश सेवा कर चुके हैं ये सितारे, कोई मेजर तो कोई कर्नल के पद पर था तैनात

Mon, 14 Aug 2023 01:23 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 14 Aug 2023 01:23 PM IST
सार


 

विज्ञापन
independence day celebs who served in indian army before acting achyut potdar gufi paintal rudrashish
सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा और आजादी का पुराना नाता है। देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों को योगदान को दिखाने में हिंदी सिनेमा का अहम किरदार रहा है। बॉलीवुड में आपने अब तक कई ऐसी फिल्में देखी होंगी जिनमें भारतीय सेना का पराक्रम दिखाया गया है। इस कड़ी में फिल्म बॉर्डर से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'शेरशाह' तक का नाम शामिल है। लेकिन क्या आपको पता है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जो भारतीय सेना को अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

independence day celebs who served in indian army before acting achyut potdar gufi paintal rudrashish
बिक्रमजीत कंवरपाल - फोटो : सोशल मीडिया

बिक्रमजीत कंवरपाल
बिक्रमजीत कंवरपाल अब इस दुनिया में नहीं हैं, वह भारतीय सेना के रिटायर्ड मेजर थे और उनके पिता द्वारका नाथ कंवरपाल भी भारतीय सेना में अधिकारी थे। उनको 1963 में कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था। बिक्रमजीत कंवरपाल ने साल 2002 में सेना से रिटायर होने के बाद मधुर भंडारकर की फिल्म 'पेज 3' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

इसे भी पढ़ें- Welcome 3: 'वेलकम 3' की स्टारकास्ट हुई और भी ज्यादा दिलचस्प, फिल्म में नजर आएंगी ये दो खूबसूरत हसीनाएं

independence day celebs who served in indian army before acting achyut potdar gufi paintal rudrashish
रुद्राशीष मजूमदार - फोटो : सोशल मीडिया

रुद्राशीष मजूमदार
बॉलीवुड में कदम रखने से पहले रुद्राशीष मजूमदार भारतीय सेना में थे। उन्होंने सात साल तक देश सेवा की है। इसके अलावा वह आईएमए के एक्स स्टूडेंट भी रहे हैं। वहीं, वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'छिछोरे' और शाहिद कपूर के साथ 'जर्सी' में नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
independence day celebs who served in indian army before acting achyut potdar gufi paintal rudrashish
गुफी पेंटल - फोटो : सोशल मीडिया

गुफी पेंटल
'महाभारत' में शकुनी का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले गुफी पेंटल भी आर्मी में थे। वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही सेना में भर्ती हुए थे। वह चीन बॉर्डर आर्मी आर्टिलरी में तैनात रहे थे। कहा जाता है कि आर्मी में जब वह थे, तो रामलीला में हिस्सा लिया करते थे और उसमें उन्हें सीता का किरदार निभाने को मिलता था।

विज्ञापन
independence day celebs who served in indian army before acting achyut potdar gufi paintal rudrashish
आनंद बख्शी

आनंद बख्शी
बॉलीवुड के दिवंगत गीतकार आनंद बख्शी के लिखे सदाबहार गाने आज भी सुने जाते हैं। आनंद बख्शी ने रॉयल इंडियन नेवी में कैडेट के रूप में दो साल तक काम किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed