बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू और पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म 'सूरमा' इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले 'सूरमा' के मेकर्स ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की। भारतीय खेल हॉकी पर आधारित इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर खेल जगत के खिलाड़ी से लेकर बॉलीवुड के कई सितारे भी पहुंचे। 'सूरमा' की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई स्थित यशराज स्टूडियो में की गई। तो आइए तस्वीरों के जरिए देखें कौन-कौन पहुंचा 'सूरमा' की स्पेशल स्क्रीनिंग में...
सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट के भगवान यानी सचिन तेंदुलकर अपने पूरे परिवार के साथे 'सूरमा' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे। उन्होंने फिल्म की कहानी और कलाकार के काफी बेहतरीन बताया है।
चित्रांगदा सिंह
लंबे समय से बड़े परदे से दूर चित्रांगदा सिंह भी 'सूरमा' देखने पहुंची। पता हो कि चित्रांगदा सिंह इस फिल्म के बतौर निर्माता बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है।
ऋचा चड्ढा
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा भी 'सूरमा' की स्पेशल स्क्रीनिंग में नजर आईं। फिल्म को देखने के बाद उन्होंने फिल्म की कहानी और किरदार को काफी खूबसूरत बताया।
जहिर खान
चुंकी फिल्म 'सूरमा' खेल पर आधारित फिल्म है तो इस मौके पर भारतीय क्रिकेटर जहीर खान भी पत्नी सागरिका घाटगे के साथ नजर आए। उन्होंने भी फिल्म की जमकर तारीफ की।