फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   In upcoming episode bela finds naagmani on naagin 3

नागमणि पाकर और ताकतवर हो जाएगी 'नागिन', आने वाले एपिसोड में दिखेगा जबरदस्त ट्विस्ट

Thu, 16 Aug 2018 04:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 16 Aug 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
In upcoming episode bela finds naagmani on naagin 3
नागिन 3
नागिन 3 में दर्शकों की खूब दिलचस्पी बन रही है। इसमें एक के बाद एक कहानी की परतें खुल रही हैं जिसे दर्शक भरपूर एंजॉय कर रहे हैं। यही वजह है कि हफ्ते दर हफ्ते नागिन 3 को टीआरपी भी अच्छी मिल रही है। पिछले हफ्ते दिखाया गया था कि बेला माहिर से कहती है कि वह उसे अपनी बाहों में ले ले। उसे अपनी गलती का अहसास होता है और वह माहिर से माफी मांगने लगती है। माहिर को अचानक परेशानी महसूस होने लगती है और वह जमीन पर गिर जाता है।
विज्ञापन

बेला को याद आता है कि कैसे विक्रांत को मार दिया गया था और उसे अपना बदला लेना है। अचानक बेला को अहसास होता है कि यह सब वह केवल अपने ख्याल में सोच रही थी। इसके बाद वह शॉवर लेने चली जाती है।तभी बेला फिसल जाती है और माहिर उसे थाम लेता है। माहिर उसे अपनी बाहों में उठा लेता है। बेला को पता है कि जल्द ही माहिर मर जाएगा और वह उससे माफी मांगने लगती है। माहिर जहर के असर से नीला पड़ने लगता है लेकिन उसे बेला की चिंता होती है। इसके बाद माहिर सीढ़ियों से नीचे गिरने लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नागमणि तक पहुंच जाएगी बेला

अब आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बेला नागमणि तक पहुंच जाएगी लेकिन नागमणि को पाने से पहले उसे एक अनजान दुश्मन का सामना करना पड़ेगा। नागमणि तक पहुंचने के बावजूद उसे इसके लिए एक लड़ाई लड़नी पड़ेगी। ऐसे में इस लड़ाई को लड़ते हुए वो अपने अंजान दुश्मन की शक्ल देख कर हैरान हो जाने वाली है। ये शख्स कोई और नहीं आदि है, जिस जामिनी चुड़ैल ने छोटा बना कर ड्रावर में छुपाया हुआ था। इस शख्स को देख बेला के होश उड़ जाएंगे क्योंकि वो उससे नागिन रुप में ही लड़ाई कर रही थी।
 

 
विज्ञापन

माहिर की मौत हो गई है

आने वाले शो में आपको ये भी दिखाया जाने वाला है कि सहगल परिवार में माहिर की मौत हो गई है और पूरा परिवार गम में डूबा है। ऐसे में जब बेला वहां नागमणि हासिल करने के बाद पहुंचेगी तो घर के अंदर का माहौल देख परेशान हो उठेगी। इसके बाद क्या होगा इसे जानने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed