{"_id":"60e667c58ebc3ebf4950dd4a","slug":"in-pics-ranbir-kapoor-alia-bhatt-kareena-kapoor-gather-with-kapoor-family-for-neetu-kapoor-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: कपूर परिवार ने मनाया नीतू का जन्मदिन, आलिया भट्ट की मां और बहन भी पार्टी में आए नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तस्वीरें: कपूर परिवार ने मनाया नीतू का जन्मदिन, आलिया भट्ट की मां और बहन भी पार्टी में आए नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 08 Jul 2021 08:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
नीतू कपूर बर्थडे सेलिब्रेशन
- फोटो : Instagram
Link Copied
बॉलीवुड की खूबसूरत और दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर का आज यानी गुरुवार को जन्मदिन है। नीतू सिंह अपनी नायाब एक्टिंग और खूबसूरती के लिए फैंस के बीच जानी जाती हैं। नीतू सिंह ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकर की थी। नीतू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 8 साल की उम्र से की थी। इन फिल्मों के नाम सूरज, दस लाख, वारिस, पवित्र पापी और घर घर की कहानी हैं। 15 साल की उम्र में नीतू सिंह ने 'रिक्शावाला' फिल्म से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया था। उनका जन्म 8 जुलाई 1958 को दिल्ली में हुआ था।
ऐसे में नीतू कपूर ने बुधवार रात पूरे कपूर परिवार के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान रणधीर कपूर भी पार्टी में नजर आए। नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। सोशल मीडिया पर मां और रणबीर के साथ रिद्धिमा की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है।
2 of 5
नीतू कपूर बर्थडे सेलिब्रेशन
- फोटो : Instagram
सेलिब्रेशन के दौरान करीना, करिश्मा के अलावा आलिया भट्ट भी अपनी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ पहुंचीं। इन तस्वीरों में जहां एक तरफ नीतू कपूर अपने पूरे परिवार के साथ दिखाई दे रही हैं तो वहीं दूसरी फोटो में एक्टर रणबीर कपूर अपनी मम्मी को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं।
रिद्धिमा ने एक सेल्फी पोस्ट करते हुए मां नीतू को जन्मदिन की बधाई दी है। इस तस्वीर में नीतू अपने दोनों बच्चों के साथ दिख रही हैं। तस्वीर के कैप्शन में रिद्धिमा ने लिखा है, 'मैं और मेरे अपने... जन्मदिन मुबारक हो मां! हम आपसे बहुत प्यार करते हैं'। इन तस्वीरों में नीतू और रिद्धिमा दोनों ने डार्क ब्लू कलर की ड्रेस पहन ट्यूनिंग की हुई है। नीतू और रिद्धिमा दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नीतू कपूर बर्थडे सेलिब्रेशन
- फोटो : Instagram
साथ ही रिद्धिमा ने एक ग्रुप तस्वीर भी पोस्ट की है। जिसके ऊपर उन्होने हार्ट इमोजी बनाते हुए फैमिली लिखा है। तस्वीर में नीतू कपूर, रिद्धिमा, रणबीर, भरत साहनी, आलिया भट्ट, रणधीर कपूर, बबीता, करिश्मा-करीना, सोनी राजदान, शाहीन भट्ट, आदर और अनीसा जैन, कुणाल कपूर नजर आ रहे हैं। रिद्धिमा ने एक सेल्फी अपनी कज़िन सिस्टर्स करीना और करिश्मा के साथ भी पोस्ट की है। इस तस्वीर को देखकर कहा जा सकता है कि बीते कुछ सालों में इन सभी के दिलों की दूरियां काफी हद तक खत्म हो गई है।
विज्ञापन
5 of 5
ऋषि कपूर नीतू कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
कहते हैं कपूर फैमिली में होने वाले किसी भी सेलीब्रेशन में ऋषि कपूर शान हुआ करते थे। ऐसे में नीतू कपूर को अपने जन्मदिन के मौके पर ऋषि कपूर की कमी जरुर खल रही होगी। हांलाकि उनके बच्चों ने उनके जन्मदिन का खूब स्वागत करने में कोई कमी नहीं रखी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।