रजनीकांत को फिल्म इंडस्ट्री में 44 साल पूरे हो गए हैं। रजनीकांत एक ऐसे एक्टर हैं जो स्क्रीन पर कुछ भी कर सकते हैं। ऐसा कहा भी जाता है कि जो कोई नहीं कर सकता वो रजनी कर सकता है। रजनीकांत ने अपनी फिल्मों में जोरदार एक्शन से लेकर रोमांस तक किया है। वहीं रजनीकांत के साथ कई एक्ट्रेसेस तो ऐसी रही हैं जो उनकी उम्र से आधी रही हैं। ऐसे में एक नजर ऐसी एक्ट्रेसेस पर....
आधी उम्र की अभिनेत्रियों के साथ रोमांस कर चुके हैं रजनीकांत, एक तो 36 साल छोटी
राधिका आप्टे
रजनीकांत बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे के साथ फिल्म कबाली में नजर आए थे। बता दें कि फिल्म को जनता का खूब प्यार मिला था। वहीं फिल्म में रजनी का स्वैग भी देखने को मिला था। बता दें कि रजनी के साथ नजर आईं राधिका उनसे 30 साल छोटी हैं।
सोनाक्षी सिन्हा
शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा के साथ रजनीकांत फिल्म लिंगा में काम कर चुके हैं। बता दें कि सोनाक्षी रजनीकांत से 37 साल छोटी हैं।
दीपिका पादुकोण
राधिका आप्टे और सोनाक्षी सिन्हा के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी रजनीकांत के साथ नजर आ चुकी हैं। बता दें कि दोनों ने साथ में फिल्म कोचाजइयां की थी। बता दें कि रजनीकांत और दीपिका के बीच 36 साल का अंतर है।
पढ़ें: अफवाहों से शुरू हुई थी धनुष-ऐश्वर्या की लव स्टोरी, इस वजह से रचानी पड़ी जल्दबाजी में शादी
श्रिया सरन
2007 में एक्ट्रेस श्रिया सरन को रजनीकांत के साथ रोमांस करने का मौका मिला। दोनों ने फिल्म 'शिवाजी' में काम किया था। श्रिया अभी केवल 36 साल की हैं। जबकि रजनीकांत 68 साल के हैं।
पढ़ें: महेश बाबू से रजनीकांत तक, कमाई के मामले में सबसे आगे हैं साउथ के ये पांच सुपरस्टार्स