शाहरुख खान और करण जौहर अबू धाबी के यास आइलैंड में IIFA 2024 की मेजबानी करने की तैयारी कर रहे हैं और IIFA प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनकी दोस्ती पूरी तरह से देखने को मिली। अब हाल ही में, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहरुख ने करण जौहर को फिल्म बनाने के बजाय मेजबानी करने पर ज्यादा ध्यान देने के लिए मजाकिया अंदाज में ट्रोल किया है।
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रेस बातचीत के दौरान, शाहरुख ने साझा किया कि करण रिहर्सल के लिए उपलब्ध नहीं होंगे और उन्होंने इसे जूम पर करने की योजना बनाई है। शाहरुख ने कहा, “करण ने मुझसे कहा कि वह होस्टिंग के लिए अभ्यास नहीं करेंगे, वह इसे जूम पर करेंगे। उन्होंने कहा, 'भाई मैं जूम पर कर लूंगा...मैं इतना जल्दी करता हूं। मैं तो इतना होस्टिंग करता हूं ना।' चैट शो भी होस्ट करता हूं, फिल्म शो भी होस्ट करता हूं... पिक्चर भी तो बना मेरे भाई तू,'' शाहरुख ने चुटकी ली, जिससे दर्शक और करण हंस पड़े। उन्होंने आगे चिढ़ाते हुए कहा, “कितना होस्ट करेगा तू।”
3 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करण ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी यही बात कही थी, और मुझे लगा कि एक फिल्म निर्माता के लिए यह हर स्तर पर गलत है। मुझे और फिल्में बनानी चाहिए।"
4 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहरुख खान ने इस कार्यक्रम में अपने नए लुक को भी रिवील किया। अपनी हालिया फिल्मों 'पठान' और 'जवान' में लंबे बाल रखने वाले अभिनेता ने इस बार छोटे हेयरस्टाइल के साथ फैंस का दिल जीता। हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाहरुख ने टोपी पहनी हुई थी, लेकिन प्रशंसकों ने उनकी पोनीटेल स्पॉट करने की कोशिश की। इसके बाद फैंस को इस बात की जानकारी हुई कि अभिनेता ने अपने बाल कटवा लिए हैं और छोटे करवा लिए हैं।
5 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
काम की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित किंग में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी होंगी। पहली बार पिता-बेटी की जोड़ी एक साथ स्क्रीन-स्पेस साझा करेंगी।