{"_id":"5c7e1a6abdec221473373011","slug":"huma-qureshi-shared-a-photo-with-rocky-balboa-actor-sylvester-stallone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुपरस्टार सिल्वेस्टर स्टेलॉन के साथ दिखीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, लिखा-देखो लंच के समय कौन दौड़ रहा है?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुपरस्टार सिल्वेस्टर स्टेलॉन के साथ दिखीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, लिखा-देखो लंच के समय कौन दौड़ रहा है?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Huma Qureshi,
- फोटो : social media
Link Copied
'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'बदलापुर' और 'जॉली एलएलबी 2' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री हुमा कुरैशी हॉलीवुड एक्टर सिल्वेस्टर स्टेलॉन के साथ दिखाई दी हैं। उन्होंने 'रॉकी' एक्टर के साथ अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में एक्टर की जमकर तारीफ भी की है।
Trending Videos
2 of 4
Huma Qureshi,
- फोटो : social media
'काला' एक्ट्रेस ने सिल्वेस्टर स्टेलॉन के साथ अपनी जो तस्वीर साझा की है वह लंच ब्रेक के समय की है। हुमा ने सिल्वेस्टर स्टेलॉन की फिल्म Rocky Balboa का जिक्र करते हुए कैप्शन में लिखा- 'देखो लंच समय के दौरान कौन दौड़ रहा है। यहां तक कि जब कोई भी उनके पीछे नहीं खड़ा था, वह खुद खड़े थे। उन्होंने इंतजार किया और लड़ाई भी, लेकिन अपने सपने देखना नहीं छोड़े हैं।'
गौरतलब है कि हुमा कुरैशी इस कैप्शन के जरिए सिल्वेस्टर स्टेलॉन के संघर्ष की दास्तां को बताने की कोशिश कर रही हैं। सिल्वेस्टर स्टेलॉन ने फिल्म Rocky Balboa में मुख्य किरदार निभाया था। इतना ही नहीं इस फिल्म की कहानी को भी उन्होंने ने ही लिखा था। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
huma qureshi
- फोटो : file photo
वहीं हुमा कुरैशी की पोस्ट के अनुसार वह इन दिनों लॉस एंजेलिस में समय बिता रही हैं। गौरतलब है कि अभिनेत्री काफी समय से बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं। आखिरी बार वह साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'काला' में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उनके किरदार नाम जरीना होता है। यह फिल्म बीते साल आई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।