बॉलीवुड की बोल्ड गर्ल हुमा कुरैशी 28 जुलाई को अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। हुमा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से की थी जिसने उन्हें कामयाबी के मुकाम पर पहुंचा दिया था। हुमा को हिंदी सिनेमाजगत में 6 साल हो चुके हैं और इतने कम समय में ही उन्होंने एक से बढ़कर एक किरदार निभाकर इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना ली। तो चलिए हुमा के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें आपको बताते हैं।
हुमा कुरैशी ने इतिहास में बैचलर की ड्रिगी दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज से ली। इसके साथ ही दिल्ली में थियेटर ग्रुप से भी जुड़ी हुई थीं।
फिल्मों में आने से पहले हुमा कुरैशी कई विज्ञापनों में नजर आई थीं। इन विज्ञापनों में पियर्स साबुन, सैमसंग और नेरोलेक शामिल थे।
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से पहले हुमा कुरैशी तमिल फिल्म 'बिला 2' से डेब्यू करने वाली थी। हालांकि फिल्म में देरी होने की वजह से हुमा ने इससे किनारा कर लिया था।
कहा जाता है कि सैमसंग के विज्ञापन में हुमा कुरैशी को देखने के बाद अनुराग कश्यप ने उन्हें अपनी फिल्म में लेने का फैसला कर लिया था। अनुराग ने हुमा से कॉन्टेक्ट किया और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के लिए साइन कर लिया था।