कंगना के किस्सों को पीछे छोड़ते हुए अब ऋतिक रोशन दुबारा अपने फिल्मी करियर को लेकर काफी सीरियस हो गए हैं। फिलहाल ऋतिक रोशन एक के बाद एक अपनी नई फिल्मों की शूटिंग को लेकर काफी व्यस्त हैं। खबर है कि निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा की रंग दे बसंती पार्ट-2 में वह लीड हीरो के तौर पर काम कर सकते हैं।
रंग दे बसंती में अब ऋतिक रंगने को तैयार
राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने इसके लिए ऋतिक रोशन से बातचीत की है और उम्मीद है कि ऋतिक इस प्रस्ताव से काफी खुश हैं।
रंग दे बसंती में अब ऋतिक रंगने को तैयार
आशुतोष गोवारिकर की ऐतिहासिक फिल्म मोहेनजोदाड़ो की शूटिंग खत्म करने के बाद अब ऋतिक निर्देशक संजय गुप्ता की एक थ्रिलर फिल्म की शूटिंग में लगे हैं।
रंग दे बसंती में अब ऋतिक रंगने को तैयार
आपको बता दें कि एक दशक पहले मेहरा ने रंग दे बसंती में हीरो के रूप में काम करने का पहला प्रस्ताव ऋतिक को ही दिया था लेकिन ऋतिक ने इंकार कर दिया था। तब उनकी जगह आमिर खान को फिल्म में लिया गया था। हालांकि इंकार करने की वजह का कोई पता नहीं चला था।