एक तरफ जहां कोरोना को लेकर सभी परेशान हैं। पूरा देश लॉकडाउन है इसी बीच बॉलीवुड से एक खुशखबरी आई है। कोरोना संकट में हिंदी सिनेमा से एक बेहतरीन और दिल को खुश कर देने वाली मिसाल सामने आई है। अपने बच्चों का ख्याल रखने के लिए ऋतिक रोशन की पत्नी उनके घर फिर से लौट आई हैं। दोनों अब अपने बच्चों के साथ रहेंगे और वे कहानियां बनाएंगे जो उनके बच्चे आने वाली पीढ़ी को सुनाएंगे।
कोरोना संकट में मुंबई से आई अच्छी खबर, बच्चों का ख्याल रखने घर लौटीं ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन
ऋतिक रोशन ने अपनी पूर्व पत्नी सुजैन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि सुजैन अपने बच्चों के लिए अस्थायी रूप से ही सही पर अपने घर लौट आई हैं ताकि वे इस अनिश्चित समय में अपने माता-पिता से दूर न हों।
घातक कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन को अप्रैल के मध्य तक लागू किया गया है। जहां दुनिया एक साथ इस स्थिति से लड़ रही है, वहीं ऋतिक रोशन और सुजैन ने उन माता-पिता के लिए एक बहुत ही प्रेरक मिसाल कायम की है जो अपने बच्चों की कस्टडी साझा करते हैं। ऋतिक और सुजैन दोनों एक कुशल और दिलेर माता-पिता के रूप में अपने बच्चों का ध्यान रख रहे हैं।
A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on
ऋतिक ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्ट में अपने भाव व्यक्त करते हुए लिखा, 'ऐसे समय में अपने छोटे बच्चों से अलग होने के बारे में सोचना एक माता-पिता के रूप में अकल्पनीय है, जब देश लॉकडाउन के दौर से गुजर रहा है। दुनिया मानवता के बारे में एक साथ आने की बात कर रही है, मुझे लगता है कि यह उन माता-पिता के लिए एक आईडिया से बहुत अधिक है जो विशेष रूप से अपने बच्चों की कस्टडी साझा करते हैं। हमें यह वक्त सिखा सकता है कि अपने बच्चों पर दूसरे के अधिकार का उल्लंघन किए कैसे साथ साथ रहा जा सकता है।'