ऋतिक रोशन के सितारें इन दिनों सातवें आसमान पर है। जहां पहले, उनकी फिल्म सुपर 30 को दर्शकों का प्यार मिला तो वहीं अब वॉर, हिंदी सिनेमा जगत में हर दिन नए कीर्तिमान रच रही है। सफलता की बुलंदियों पर पहुंच चुके ऋतिक हाल में अपने पिता राकेश रोशन के साथ देवी दुर्गा के दरबार में पहुंचे।
2 of 4
Hrithik Roshan, Rakesh Roshan
- फोटो : amar ujala mumbai
अपने पिता संग ऋतिक ने पूरी श्रद्धा के साथ दुर्गा पूजा की। एक्टर अपने परिवार के करीबी बिस्वजीत चटर्जी और उनकी पत्नी ईरा चटर्जी द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा का हिस्सा बने। गौरतलब है कि बिस्वजीत चटर्जी पिछले 16 सालों से यह दुर्गा पूजा आयोजित कर रहे हैं। उनका रोशन परिवार से गहरा संबंध है।
3 of 4
Hrithik Roshan, Rakesh Roshan
- फोटो : amar ujala mumbai
दरअसल राकेश रोशन की पत्नी का नाम भी ईरा ही है और वह बिस्वजीत को अपने बड़े बेटे जैसा मानती हैं। रोशन परिवार से अपनी नजदीकियों के बारे में बिस्वजीत ने कहा, 'रोशन परिवार मेरे अपने परिवार की तरह ही है। वे हर साल पूरे प्यार के साथ इस कार्यक्रम का हिस्सा बनते हैं।' ऋतिक रोशन का भी दुर्गा पूजा में गहरी आस्था है। वह करीब कुछ साल पहले अपनी फिल्म बैंग बैंग के समय भी जुहू में आयोजित होने वाले दुर्गोत्सव कार्यक्रम का हिस्सा बने थे। वहीं अमिताभ बच्चन भी अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ हर साल इस पूजा में शिरकत करते हैं।
4 of 4
Durga Pooja
- फोटो : amar ujala mumbai
उल्लेखनीय है कि ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर ने कुल पांच दिनों में 166.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। कमाई के इस आधार पर ही यह फिल्म इस साल की पांचवी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। वहीं जिस रफ्तार से वॉर की कमाई जारी है उससे उम्मीद लगाई जा रही है कि बहुत ही जल्द वॉर इस साल की सबसे बड़ी फिल्म भी बन सकती है।