ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'वॉर' (War) की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही। यह फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को छूने के महज चंद कदम दूर है। इस फिल्म ने तीन दिन में धुआंधार कलेक्शन किया है और जल्द ही नया रिकॉर्ड बनाने की ओर आगे बढ़ रही है। तीसरे दिन के कलेक्शन में दूसरे दिन की अपेक्षा थोड़ी गिरावट जरूर है।
2 of 5
War
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के अनुसार तीसरे दिन यानी कि शुक्रवार को फिल्म ने 21 से 21.50 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन का यह आंकड़ा दूसरे दिन के कलेक्शन की तुलना में कम है। तीन दिन में इस फिल्म ने कुल 95 करोड़ का कलेक्शन किया है।
3 of 5
वॉर का गाना जय जय शिवशंकर
- फोटो : सोशल मीडिया
'वॉर' फिल्म ने पहले दिन 51.50 करोड़ की कमाई केवल हिन्दी वर्जन से हुई है। सभी वर्जन को मिलाकर फिल्म ने 53.35 करोड़ का शानदार कारोबार किया था। जबकि दूसरे दिन 23.10 करोड़ का कलेक्शन किया। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के अनुसार शनिवार को यह फिल्म 20 करोड़ तक कर सकती है। इस फिल्म को वीकेंड के अलावा त्योहार का भरपूर फायदा मिलेगा। शनिवार और रविवार के बाद नवमी और दशमी है। ऐसे में नेशनल हॉलीडे से वॉर फिल्म के कलेक्शन में और इजाफा हो सकता है। 'वॉर' (हिन्दी) 3800 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई है।
4 of 5
War Song Ghungroo
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
यह फिल्म तीन दिन में 8 रिकॉर्ड बना चुकी है। इन रिकॉर्ड्स में हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, ऋतिक रोशन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग, टाइगर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग, बतौर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, छुट्टी पर सबसे बड़ी ओपनिंग, यशराज बैनर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, बिना सीक्वल वाली फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग, गांधी जयंती पर रिलीज हुई सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म शामिल है।
5 of 5
War
- फोटो : Social Media
'वॉर' फिल्म में टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन के साथ वाणी कपूर भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) के बैनर तले बनी है। फिल्म में इंटरनेशनल लेवल के एक्शन हैं, और टाइगर और ऋतिक की जोड़ी को एक साथ एक्शन करते देखना वाकई कमाल है। फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है।
यह भी पढ़ें;- कांग्रेस नेता ने संजय दत्त पर लगाया अंडरवर्ल्ड से रिश्ते का आरोप, प्रिया दत्त पर भी साधा निशाना