बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सुपर 30 को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कई महीनों से वह इस फिल्म पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म इसी साल जनवरी में ही रिलीज होने वाली थी लेकिन तारीख बदलने के चलते अब इसके जुलाई में रिलीज होने की संभावना है। ऋतिक ने सुजैन खान से शादी की और दोनों के तलाक को पांच साल हो गए हैं। अब सुजैन ने इस तलाक की असल वजह बताई है।
2 of 5
Satish Kaushik
- फोटो : social media
हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक आज 63 साल के हो गए। वह 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिला में जन्मे थे। उन्होंने साल 1993 में फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' से अपने निर्देशन की शुरूआत की थी। सतीश को फिल्म इंडस्ट्री में बतौर निर्देशक बोनी कपूर ने मौका दिया था।
3 of 5
Mahika Sharma, Rahul Gandhi
- फोटो : social media
अक्सर अपने बयानों और बोल्ड फोटोशूट की वजह से चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस माहिका शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार उनके निशाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। माहिका ने राहुल को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी है। उन्होंने लिखा कि वह उनसे प्यार करती हैं क्योंकि वह अपनी पागल बातों से लोगों को हंसाते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि सभी के चेहरे पर मुस्कान लाना एक राजा की जिम्मेदारी है।
सब टीवी के पॉपुलर सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में फैंस दिशा वकानी के वापस लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबर है कि दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा ने अब शो पर वापसी नहीं करने का मन बना लिया है लेकिन इस बीच एक खबर आई है कि दिशा शो में वापसी कर सकती हैं अगर मेकर्स उनकी इन मांगों को पूरा कर दें।
5 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : social media
#MeToo पर अब बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा खुलकर बोली हैं। बीते कई महीनों में मीटू अभियान के तहत कई अभिनेताओं के नाम आने से बॉलीवुड में सनसनी मच गई थी। अब प्रियंका ने इसे लेकर कहा 'कभी महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न एक आदर्श बन गया था, लेकिन अब एक महिला का दूसरी महिला के प्रति सहयोग ने महिलाओं को सशक्त बनाया है।' गौरतलब है कि प्रियंका न्यूयॉर्क में 10वें "वीमेन इन द वर्ल्ड समिट" में बोल रही थीं। इस दौरान उन्होंने मीटू पर भी बात की थी।