ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अभिनीत 'वॉर 2' यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है। शुरुआती कुछ दिन इसका कलेक्शन अच्छा रहा, मगर दूसरे ही हफ्ते से कमाई में गिरावट होनी शुरू हो गई। यह फिल्म अपना बजट भी नहीं निकाल पाई है। वहीं, इसी के साथ रिलीज हुई रजनीकांत की 'कुली' का कलेक्शन भी अब लाखों में आ सिमटा है।
Coolie-War 2 Box Office: क्या टिकट खिड़की से कट गया 'वॉर 2' का पत्ता? रजनीकांत की 'कुली' भी लाखों में सिमटी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 01 Sep 2025 09:52 PM IST
सार
Coolie Vs War 2 Box Office: 'वॉर 2' और 'कुली' 14 अगस्त को एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। दोनों की ओपनिंग भी शानदार रही। मगर, 19 दिन बाद जहां 'कुली' संघर्ष कर रही है, वहीं 'वॉर 2' ने विदाई ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन