बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के देश- विदेश में कई फैंस हैं। ऋतिक की लाइफस्टाइल के दीवाने उनके फैंस भी हैं। उनका घर हो या उनकी गाड़ियां सभी एक से बढ़कर एक हैं। ये तो सभी जानते हैं कि ऋतिक को गाड़ियों का बेहद शौक है। जिसके चलते उन्होंने हाल ही में कुछ समय पहले अपनी मर्सिडीज वी-क्लास को मॉडिफाइड करवाया है। जो अब और भी आलीशान बन गई है। आइए आपको दिखाते हैं इसकी INSIDE तस्वीरें...
2 of 5
ऋतिक रोशन की कार
- फोटो : Social Media
ऋतिक की मर्सिडीज को DC2 कंपनी ने कस्टमाइज्ड किया है। ऋतिक की कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि उनकी कार कितनी अंदर से कितनी आलीशान है। ऋतिक की मर्सिडीज को कस्टमाइज करने में पूरे एक महीने का समय लगा है। जिसके बाद ये एक चलते फिरते महल की तरह बन गई है।
3 of 5
ऋतिक रोशन की कार
- फोटो : Social Media
ऋतिक रोशन की वी-क्लास के अंदर के हिस्से को मॉडीफाइड किया गया है। जहां पर दूसरी पंक्ति की सीट को कैप्टन सीट के रूप में रखा गया है। तो तीसरी पंक्ति को सोफा सीट के रूप में रखा गया है और दोनों को एक दूसरे के आमने- सामने रखा गया है। इस सोफा सीट में हॉरिजॉन्टल तथा फुट रेस्ट की सुविधा भी दी गई है। जिस वजह से यह सीट एक बेड की तरह बन जाती है।
4 of 5
ऋतिक रोशन की कार
- फोटो : Social Media
कार में अंदर की तरफ एम्बिएंट लाइटिंग और रीडिंग लाइट लगाई गई है। इसके साथ ही इंटीरियर में कई जगहों पर लकड़ी के साथ क्रोम लगाया गया है। इसकी छत पर एसी वेंट्स भी दिए गए है। साथ ही इसमें रेफ्रिजरेटर और सेंटर टेबल की सुविधा भी दी गई है। वहीं गाड़ी में लाइटिंग पर भी बारिकी से काम किया गया है।
5 of 5
ऋतिक रोशन मर्सिडीज
- फोटो : Social Media
कार के इंजन आदि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा गाड़ी में ट्विन जंप सीट है। साथ ही इसमें एक 32 इंच का टीवी भी लगा हुआ है। इसके अंदर लेदर का काम किया गया है। ऋतिक की पसंद को ध्यान में रखते हुए गाड़ी की सीट का रंग भी सफेद रखा गया है। आगे दो सीटों में इलेक्ट्रिक कंट्रोल भी दिया गया है।
पढ़ें: स्वास्तिका मुखर्जी को मिल रही थी एसिड अटैक और रेप की धमकी, अभिनेत्री की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई