बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सुपर 30 को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कई महीनों से वह इस फिल्म पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म इसी साल जनवरी में ही रिलीज होने वाली थी लेकिन तारीख बदलने के चलते अब इसके जुलाई में रिलीज होने की संभावना है। ऋतिक ने सुजैन खान से शादी की और दोनों के तलाक को पांच साल हो गए हैं। अब सुजैन ने इस तलाक की असल वजह बताई है।
2 of 5
Hrithik Roshan, Sussanne Khan, Sonali Bendre, Goldie Behl
- फोटो : instagram
तलाक के बाद भी ऋतिक और सुजैन एक दोस्त की तरह रहते हैं। दोनों के दो बच्चे हैं जिनकी खातिर यह दोनों कभी डिनर तो कभी वेकेशन पर जाते हैं। बता दें कि साल 2014 में दोनों ने आमसहमति से अलग होने का फैसला लिया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक इंटरव्यू में सुजैन ने तलाक को लेकर कई सारे खुलासे किए।
3 of 5
Hrithik Roshan and Sussanne Khan
- फोटो : instagram
उन्होंने बताया कि हम जीवन के एक ऐसे स्तर पर पहुंच गए थे, जहां यह तय करना जरूरी हो गया था कि अब साथ रहना मुमकिन नहीं है, हमे एक-दूजे के प्रति जागरूक होना जरूरी था यही कारण था कि झूठ के सहारे हम साथ नहीं रहना चाहते थे, आज हम अलग जरूर हैं लेकिन हमारे बीच की दोस्ती आज भी कायम है।'
सुजैन ने आगे बताया 'भले ही हमारे बीच कितने ही मतभेद हैं लेकिन इसका असर हम अपने बच्चों पर नहीं पड़ने देते हैं, हमारी कोशिश बच्चों की अच्छी परवरिश करने की होती है, इसलिए हम एक-दूजे को सम्मान भी देते हैं।' अभी तक ऋतिक और सुजैन के तलाक की वजह कुछ और ही मानी जाती थी जिसमें अभिनेत्री कंगना रनौत और बारबरा मोरी का नाम लिया जाता रहा था।
यह भी कहा जाता रहा था कि अभिनेता की बारबरा और कंगना से नजदीकी बढ़ने के चलते ऋतिक और सुजैन के बीच दूरी पैदा हुई थी। ऋतिक की मुलाकात कंगना से कृष 3 में और बारबरा से फिल्म काइट में हुई थी। बता दें कि ऋतिक की ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई थीं।