{"_id":"5b2231344f1c1bc96b8b610e","slug":"how-is-look-bollywood-celebrities-in-off-screen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Spotted: देखिए बॉलीवुड की हस्तियां जब शूटिंग नहीं कर रही होती हैं तो कैसी दिखती हैं ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Spotted: देखिए बॉलीवुड की हस्तियां जब शूटिंग नहीं कर रही होती हैं तो कैसी दिखती हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 14 Jun 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
फिल्मी दूनिया कितनी ग्लैमरस है यह हम सभी बहुत अच्छे से जानते हैं। हीरो से लेकर हीरोइन तक उनके फैंस उनका हर एक स्टाइल फॉलो करते हैं। फिल्मों में अलग-अलग किरदार और लुक से कुछ स्टार हमेशा चर्चा में भी रहते हैं। उनको फॉलो करने वाले उनकेे फैंस क्या यह जानते हैं कि उनके फेवरेट स्टार जब परदे से दूर होते हैं तो कैसे दिखते हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको उन फेवरेट स्टार से रू ब रू करवाते जो परदे से दूर कैसे नजर आते हैं।
मलाइका अरोड़ा
सुपर मॉडल और मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी ज़िंदगी खुलकर जी रही हैं। हाल ही में छुट्टियां मनाकर लौटीं मलाइका अरोड़ा बांद्रा में दिखीं। मनमोहक रंगों वाले लेटेस्ट ट्रेंड के कपड़े पहने मलाइका को देख वहां लोगों ने रुकना शुरू कर दिया। मलाइका ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और मुस्कुराकर सबका अभिवादन स्वीकार किया।

जैकी श्रॉफ
'बिड़ू' जैकी श्रॉफ भी बांद्रा स्थित पर्पल हेज स्टूडियो के सामने नजर आए। अरसे बाद फिर से ऐक्टिंग में सक्रिय हुए जैकी श्रॉफ अपनी दूसरी पारी में कुछ ज्यादा ही हैंडसम दिखने लगे हैं। बेटे टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' को मिली कामयाबी के बाद से उनके चेहरे की रौनक भी बढ़ी नजर आती है। अपने खास स्टाइल में सिर पर फटका बांधे और ओपन शर्द के साथ जैकी श्रॉफ से जब अमर उजाला के फोटोग्राफर ने फोटो खिंचवाने की गुजारिश की तो वह खुशी खुशी मान गए। वह यहां अपनी एक नई फिल्म की डबिंग करने आए थे।

गोविंदा और माधुरी दीक्षित
गोविंदा और माधुरी दीक्षित दोनों बॉलीवुड के डांसर नंबर वन हैं। और, दोनों को एक साथ देखना किसी खुशनुमा एहसास जैसा होता है। दोनों अरसे बाद एक बार फिर दिखे कलर्स चैनल के डांस रिएल्टी शो डांस दीवाने के सेट पर। फिल्म सिटी में चल रही इस शो की शूटिंग से पहले दोनों ने जमकर रिहर्सल किया और सेट पर खुद को देखने जमा हुए फैंस के साथ जमकर मस्ती की।

वरुण धवन
जवां दिलों की धड़कन बन चुके एक्टर वरुण धवन नज़र आए जुहू के एक जिम के बाहर। प्रैक्टिस करके निकले वरुण एक आर्मी जैकेट में बहुत ही खुश नज़र आए। अपनी अगली फिल्म के लिए उन्होंने मूंछे भी उगा रखी है, जिसके चलते उनकी शख्सीयत और निखरी हुई नज़र आई। जिम से बाहर निकलते ही वरुण को उनके प्रशंसकों ने घेर लिया। वरुण ने भी उन्हें निराश नहीं किया और सबके साथ सेल्फी भी खींचीं।