फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine's Day Special: लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं तो ऐसे बना सकते हैं उनके लिए यह दिन खास

Wed, 14 Feb 2018 09:29 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Feb 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
valentine day 2018 how long distance relationship couple can celebrate this day
वैलेंटाइन डे जब भी आता है कुछ प्यार करने वालों के लिए बेहद खास बन जाता है तो कुछ प्यार करने वालो के लिए केवल एहसास भर रह जाता है। जी हां बात कर रहे हैं डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वालों की। वेलेंटाइन डे के मौके पर जब कोई प्रेमी अपनी प्रेमिका से दूर रहता है तो उसके दिल पर कैसी गुजरती है उसके अलावा कोई नहीं जान सकता है।


वह या तो बस अपने पार्टनर को दूर से ही देखकर खुश हो जाते हैं या फिर पार्टनर की यादों में खो जाते हैं। अगर आप भी किसी के साथ डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं तो मत हों परेशान ये टिप्स अपनाकर आप भी इस दिन को बना सकते हैं खास।
valentine day 2018 how long distance relationship couple can celebrate this day
- हालांकि सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन इस दिन को खास बनाने के लिए पार्टनर को हाथ से लिखा पत्र भेज सकते हैं। अगर ये मुमकिन नहीं है तो सोशल मीडिया पर उसे स्पेशल फील करवाने के लिए एक अच्छा सा स्टेटस डाल सकते हैं। या चाहें तो उसके लिए कविता भी लिख सकते हैं।
valentine day 2018 how long distance relationship couple can celebrate this day
- आज के समय में टेक्नॉलजी बहुत आगे निकल गई है। आप अपने साथी से वीडियो कॉल कर सकते हैं। वैलेंटाइन डे पर सबसे अच्छा रहेगा कि वीडियो कॉल के दौरान आप एक साथ डिनर करें और एक जैसी चीजें खाएं। साथ ही उसकी पसंद के कपड़े पहनकर बैठें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
valentine day 2018 how long distance relationship couple can celebrate this day
- अगर मुमकिन हो सके तो उसके शहर पहुंचकर उसे सरप्राइज दें। इससे वह बहुत खुश हो जाएंगे और आप दोनों को इस खास दिन को साथ बिताने का मौका मिल जाएगा।
विज्ञापन
valentine day 2018 how long distance relationship couple can celebrate this day
- अगर वीडियो कॉल करके डिनर नहीं कर पा रहे हैं तो पार्टनर की पसंद का खाना ऑर्डर करें। आप दूसरे शहर में होते हुए भी उसके शहर में खाना भिजवा सकते हैं। इसके लिए बस आपको उसके फेवरेट रेस्त्रां का फोन नंबर मालूम होना चाहिए जो कि इंटरनेट पर आसानी से मिल जाता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed